Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरेंप्रताप गढ़

विविधि कार्यक्रमों मे आज शामिल होंगे विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी

विविधि कार्यक्रमों मे आज शामिल होंगे विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी

लालगंज, प्रतापगढ़। राज्यसभा मे विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी आज शुक्रवार को रामपुर खास विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे पर आयेंगे। वह दिन में पौने तीन बजे पेडरिया तथा साढे तीन बजे भंवरी मे ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित जनसभाओं को संबोधित करेंगे। राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी अपरान्ह ढाई बजे ननौती में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। सायं सवा छः बजे वह सांगीपुर तथा सवा सात बजे अझारा एवं रात्रि आठ बजे हरनाहर में आयोजित विविध कार्यक्रमों में भी विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी शामिल होंगे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने जारी विज्ञप्ति में दी है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!