*ड्यूटी पर लगे कार्मिकों पर की गई पुष्प वर्षा*
*प्रशिक्षण के दौरान अनुपस्थित होने पर दर्ज होगी एफ आई आर-जिला निर्वाचन अधिकारी*
अंबेडकर नगर 22 अप्रैल 2024।भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिनांक 16 मार्च 2024 को लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 की घोषणा के उपरांत जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश सिंह तथा मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन द्वारा राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज अकबरपुर अंबेडकर नगर में लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के लिए हो रहे पीठासीन अधिकारियों एवं अन्य मतदान अधिकारियों के प्रशिक्षण का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि मतदान अधिकारी/ पीठासीन अधिकारी अच्छे से प्रशिक्षण ले, जिससे मतदान के समय कोई दिक्कत न हो। ट्रेनर द्वारा मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। दो पालियों में हुए प्रशिक्षण के दौरान मतदान अधिकारियों को ईवीएम सील करने, वीवी पैट से पर्ची निकालने, सभी परपत्रो को ठीक से भरने, मॉक पोल करवाने, हर 2 घंटे पर रिपोर्टिंग करने, वीवी पैट, बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट को आपस में जोड़ने सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं को संवेदनशीलता एवं गंभीरता के साथ प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए गए। साथ ही साथ उनके द्वारा यह भी कहा गया कि सभी अधिकारी गंभीरता से प्रशिक्षण ले, यदि उनके मन में किसी प्रकार का प्रश्न है तो वह निःसंकोच होकर मास्टर ट्रेनों से पूछे।प्रशिक्षण के तृतीय दिन 28 पीठासीन अधिकारी/मतदान अधिकारी प्रथम अनुपस्थित पाए गए। जिसमें पहली पाली में 13 कार्मिक और दूसरे पाली 15 कार्मिक कुल 28 कार्मिक अनुपस्थित मिले। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि कार्मिक अपना प्रशिक्षण प्राप्त करें,अनुपस्थिति पर एफ. आई. आर. दर्ज कराई जाएगी। प्रशिक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी अधिकारियों को समय से उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। अवगत कराना है कि कार्मिकों को दो पाली में प्रशिक्षण दिया जा रहा है यह प्रशिक्षण 23 अप्रैल को भी दिया जाएगा। *जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतदान ड्यूटी में लगे कार्मिकों को पुष्प वर्षा/ पुष्प देकर स्वागत किया गया। इसका उद्देश्य कार्मिकों का मनोबल बढ़ाना था तथा वह उत्साह के माहौल में अपना कार्य भी कर सके।*
विलंब से आने वाले कार्मिकों पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने कड़ी नाराजगी जाहिर की।अनुपस्थित/ रिप्लेस वाले कार्मिकों को 23 अप्रैल 2024 को प्रथम पाली में प्रशिक्षित किया जाएगा।
जनपद अंबेडकर नगर में पहली बार प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरांत आधा घंटे की बहुविकल्पीय प्रश्न दिया गया रहा है जिसमें प्रशिक्षण की पूरी प्रक्रिया का प्रश्न है जिसमें चार विकल्प है एक उत्तर देना है सभी कार्मिक इसे कर रहे हैं जिससे लिया गया प्रशिक्षण का आकलन साथ-साथ किया जा रहा है। जिसको सभी कार्मिक अच्छा मान रहे हैं और इसकी सराहना कर रहे हैं कि इससे हम सभी का रिवीजन हो रहा है और हम लोग अपने को आकलन भी कर ले रहे हैं कि जितना हमने सीखा है उसका आंकलन विकल्पीय प्रश्न से किया गया।निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ सदानंद गुप्ता, अपर जिलाधिकारी न्यायिक,परियोजना निदेशक दिलीप सोनकर, डीसी मनरेगा, डीसीएनआरएलएम तथा संबंधित अधिकारी/कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे।
समर कैंप 2026 स्कूल की तैयारी अभियान अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का प्रशिक्षण आयोजित
2 days ago
गोपालगंज बिहार। 33 वां राष्ट्रीय एकयुप्रेशर चिकित्सक सम्मेलन 26 म ई 26 एकयुप्रेशर दिवस डा0 चंद्रमा प्रसाद गुप्त की 105 वीं जयंती पर पुराना सचिवालय सभागार में एकयुप्रेशर काउंसिल, बिहार एकयुप्रेशर योग कालेज एवं स्वास्थ्य जागरूकता मिशन द्बारा होगा।
3 days ago
गोपालगंज बिहार। बिहार फिल्म निगम बिहार सरकार द्बारा सुटिंग अनुमति प्राप्त डाकयूमेंटी फिल्म ” गुरूद्वारा पटना की सुटिंग डा0 श्री प्रकाश बरनवाल प्रबंध निदेशक प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार के मार्गदर्शन में 25.5.26 को होगी। इस डाकयूमेंटी फिल्म में सहयोग करने के इच्छुक, काम करने के इच्छुक पुरुष, महिला कलाकार 24.5.26 को 9934969232 पर दिन के 10 बजे से दिन के 12 बजे तक संपर्क करने की कृपा करेंगे।
3 days ago
गोपालगंज बिहार। बिहार कला एवं संस्कृति बिभाग गोपालगंज जिला प्रशासन द्बारा आम्रपाली कलाकार प्रशिक्षण केंद्र गोपालगंज में बर्ष 6 के उपर बालक बालिकाओं को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।
1 week ago
सड़क हादसा: विवाह समारोह में शामिल युवक की दर्दनाक मौत
1 week ago
नागपुर में आयोजित “जलसंवाद” और “जलक्रांति” सम्मेलन में होंगी शामिल पद्मश्री शमशाद बेगम, जल संरक्षण पर होगा मंथन
1 week ago
वाहन इंधन खर्च को कम करने के लिए एक ही दिशा में जाने वाले अधिकारियों के लिए ‘वाहन पूलिंग’ की व्यवस्था की जाएगी
1 week ago
रुबात घोटाला NHRC ने सैफ अली खान की सबा सुल्तान के खिलाफ उच्च स्तरीय जांच बैठाई। होटल कारोबारी सिकंदर हाफिज भी रडार पर मुख्य सचिव को दूसरा नोटिस
1 week ago
गोपालगंज बिहार। बिहार फिल्म निगम बिहार सरकार द्बारा प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार के बैनर तले डा0 श्री प्रकाश बरनवाल के मार्गदर्शन में 1- हथुआ राज2- बिहारी फेमस 22 व्यंजन 3- गुरुद्बारा पटना की सुटिंग अनुमति मिला
1 week ago
12वीं बोर्ड परीक्षा में समृद्धि कासर बनीं स्कूल टॉपर, निर्मला स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया परचम