शांति एक्सप्रेस के एसी कोच में वारदात, पर्स चोरी करने वाला रतलाम स्टेशन पर पकड़ाया
उज्जैन शांति एक्सप्रेस के एसी कोच में सफर कर रही महिला का पर्स चोरी हो गया। महिला ने तत्काल नागदा जंक्शन पर आरपीएफ को सूचना दी। इसके बाद सक्रिय हुई जीआरपी और आरपीएफ ने खोजबीन कर बदमाश को रतलाम रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। महिला के पर्स में नगदी में समेत 6 लाख रुपए से अधिक के गहने थे।
बताया जा रहा है कि घटना बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात 2 बजे की है। ट्रेन संख्या 19309 शांति एक्सप्रेस में अहमदाबाद की कृष्णा भक्तानी अहमदाबाद से एसी कोच बी-3 में सवार होकर इंदौर का सफर कर रही थी। रतलाम रेलवे स्टेशन से ट्रेन के रवाना होते ही कृष्णा भक्तानी को पता चला कि उनका जेवर से भरा पर्स चोरी हो गया है। उन्होंने तत्काल नागदा जंक्शन आरपीएफ को सूचना दी। रतलाम रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर तैनात आरपीएफ कांस्टेबल मेवालाल यादव को सूचना मिली,तो उन्होंने वहीं चेकिंग शुरू की। स्टेशन से एक युवक को पकड़ा तो उसके पास से लेडिस पर्स मिला। युवक को आरपीएफ थाने लेकर आए। उससे पूछताछ की गई।
आरोपी उज्जैन जिले का रहने वाला
पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में पर्स चोरी करने वाले ने अपना नाम रूपेश उर्फ पिंटू (40) पिता ओमप्रकाश नागर निवासी पंवासा (उज्जैन) बताया। पर्स में से 6900 रुपए नकद, सोने की डायमंड लगी चेन, सोने की डायमंड लगी एक अंगूठी समेत 6 लाख 17 हजार रुपए के गहने मिले। कृष्णा भक्तानी के बेटे ने आरोपी के खिलाफ इंदौर जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
समर कैंप 2026 स्कूल की तैयारी अभियान अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का प्रशिक्षण आयोजित
2 days ago
गोपालगंज बिहार। 33 वां राष्ट्रीय एकयुप्रेशर चिकित्सक सम्मेलन 26 म ई 26 एकयुप्रेशर दिवस डा0 चंद्रमा प्रसाद गुप्त की 105 वीं जयंती पर पुराना सचिवालय सभागार में एकयुप्रेशर काउंसिल, बिहार एकयुप्रेशर योग कालेज एवं स्वास्थ्य जागरूकता मिशन द्बारा होगा।
3 days ago
गोपालगंज बिहार। बिहार फिल्म निगम बिहार सरकार द्बारा सुटिंग अनुमति प्राप्त डाकयूमेंटी फिल्म ” गुरूद्वारा पटना की सुटिंग डा0 श्री प्रकाश बरनवाल प्रबंध निदेशक प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार के मार्गदर्शन में 25.5.26 को होगी। इस डाकयूमेंटी फिल्म में सहयोग करने के इच्छुक, काम करने के इच्छुक पुरुष, महिला कलाकार 24.5.26 को 9934969232 पर दिन के 10 बजे से दिन के 12 बजे तक संपर्क करने की कृपा करेंगे।
3 days ago
गोपालगंज बिहार। बिहार कला एवं संस्कृति बिभाग गोपालगंज जिला प्रशासन द्बारा आम्रपाली कलाकार प्रशिक्षण केंद्र गोपालगंज में बर्ष 6 के उपर बालक बालिकाओं को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।
1 week ago
सड़क हादसा: विवाह समारोह में शामिल युवक की दर्दनाक मौत
1 week ago
नागपुर में आयोजित “जलसंवाद” और “जलक्रांति” सम्मेलन में होंगी शामिल पद्मश्री शमशाद बेगम, जल संरक्षण पर होगा मंथन
1 week ago
वाहन इंधन खर्च को कम करने के लिए एक ही दिशा में जाने वाले अधिकारियों के लिए ‘वाहन पूलिंग’ की व्यवस्था की जाएगी
1 week ago
रुबात घोटाला NHRC ने सैफ अली खान की सबा सुल्तान के खिलाफ उच्च स्तरीय जांच बैठाई। होटल कारोबारी सिकंदर हाफिज भी रडार पर मुख्य सचिव को दूसरा नोटिस
1 week ago
गोपालगंज बिहार। बिहार फिल्म निगम बिहार सरकार द्बारा प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार के बैनर तले डा0 श्री प्रकाश बरनवाल के मार्गदर्शन में 1- हथुआ राज2- बिहारी फेमस 22 व्यंजन 3- गुरुद्बारा पटना की सुटिंग अनुमति मिला
1 week ago
12वीं बोर्ड परीक्षा में समृद्धि कासर बनीं स्कूल टॉपर, निर्मला स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया परचम