बिना अनुमति असुरक्षित तरीके से बोर करनें पर दो व्यक्तियों के विरूद्ध ढीमरखेड़ा पुलिस थाना मे दर्ज हुई एफ.आई.आर
*बोरिंग मशीन सहित सवा करोड़ अनुमानित कीमत के दो वाहन जब्त*
कटनी (16 अप्रैल ) – सुप्रीम कोर्ट की गाईडलाइन के उल्लंघन और कलेक्टर श्री अवि प्रसाद द्वारा कटनी जिले को जल अभावग्रस्त क्षेत्र घोषित करने के आदेश का पालन नहीं कर बिना अनुमति लिए खेत में बोर कराने वाले ग्राम गूंड़ा निवासी दो व्यक्तियों के विरूद्ध ढीमरखेड़ा पुलिस थाना में मंगलवार को एफ.आई.आर दर्ज कराई गई है। संबंधितों द्वारा सुप्रीम कोर्ट की गाईडलाइन और कलेक्टर द्वारां जारी आदेश के उल्लंघन पर जिले की यह पहली एफ.आई.आर है। साथ ही खेत में बोर करने वाली दो बोरिंग मशीनों को वाहन सहित जब्त किया गया है। जिनका अनुमानित मूल्य करीब सवा करोड़ रूपये है।
जान माल की सुरक्षा सर्वोपरि, हुई कार्यवाही
जिले मे वर्तमान में मध्यप्रदेश पेयजल परिरक्षण अधिनियम लागू होने के कारण बिना अनुमति नलकूप खनन पाये जाने वाली फर्म, ठेकेदारों, खनन एजेंसी और व्यक्तियों व संस्थाओं पर कार्यवाही हेतु सुप्रीम कोर्ट द्वारा भी गाईडलाइन जारी की गई है। गाईडलाइन के अनुसार बोरवेल और टयूबवैल खनन के लिए सक्षम अधिकारी के पास कम से कम 15 दिन की अग्रिम लिखित सूचना देने की अनिवार्यता है। अनुमति मिलने के बाद ही खनन कार्य कराया जाना था। साथ ही भूमिगत स्त्रोंतों से जल प्राप्त करने हेतु नलकूपों का खनन कार्य करने के बाद जिन नलकूपों में जलआवक क्षमता प्राप्त नहीं होती है या कम प्राप्त होती है उन नलकूपों को सुरक्षित किये बिना खुला छोड दिया जाता है जो छोटे बच्चों के गिरने का कारण बनते है जो गाईडलाइन का उल्लंघन है। यहां गूंड़ा गांव के राजेश एवं नरेश द्वारा भी गाईडलाइन और निर्देशों का पालन नहीं किया गया।
कलेक्टर के आदेश के उल्लंघन पर कार्यवाही
कलेक्टर श्री प्रसाद ने हाल ही मे बीते 28 मार्च को एक आदेश जारी कर जिले को जल अभावग्रस्त क्षेत्र घोषित किया था। इसके तहत कोई भी व्यक्ति स्वयं अथवा प्राईवेट ठेकेदार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के पूर्व अनुज्ञा प्राप्त किये बिना किसी भी प्रयोग के लिए नवीन नलकूप का निर्माण नहीं कर सकेंगा। इसी के उल्लंघन पर ढीमरखेड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
यह है मामला
ढीमरखेड़ा तहसील के अंतर्गत ग्राम गूंड़ा पटवारी हल्का नंबर 56 खसरा नंबर 464/2 तथा 465/4 मे बीते 15 अप्रैल सोमवार की शाम 5 बजे ग्राम सरपंच संकेत लोनी ने हल्का पटवारी को खेत मे बोर होने की सूचना दी। बताया कि ग्राम गूंड़ा निवासी राजेश पिता हीरालाल और नरेश पिता हीरालाल द्वारा वाहन क्रमांक के.ए. 01 एम.के 1336 तथा के.ए 01 एम.के. 1858 वाहन की बोरिंग मशीन से खेत मे नवीन बोर कराया जा रहा है। हल्का पटवारी द्वारा मौका जांच कर पंचनामा तैयार किया गया। जिसमे कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा हाल ही में जारी जिले को जल अभावग्रस्त क्षेत्र घोषित करने के आदेश का स्पष्टतः उल्लंघन पाया गया।
इन धाराओं में दर्ज हुई प्राथमिकी
ग्राम कोटवार संतोष कुमार दाहिया द्वारा ढीमरखेडा पुलिस थाना मे गूंड़ा निवासी राजेश पिता हीरालाल और नरेश पिता हीरालाल के विरूद्ध मध्यप्रदेश पेयजल परिरक्षण अधिनियम 1986 की धारा 3/9 एवं और 4/9 तथा भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188 के तहत एफ.आई.नंबर 0167 दर्ज कराई गई है।
दाबे खोखले खरगापुर नगर परिषद की लापरवाही से प्यासी पड़ी निशुल्क प्याऊ। राहगीरों कि सुध लेने वाला कोई नहीं कागजों भरपूर सप्लाई
3 days ago
नर्मदापुरम में अखण्ड हिंदू वाहिनी ने किया जनसंपर्क , कार्यक्रम दी संगठन की जानकारी
4 days ago
समर कैंप 2026 स्कूल की तैयारी अभियान अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का प्रशिक्षण आयोजित
4 days ago
गोपालगंज बिहार। 33 वां राष्ट्रीय एकयुप्रेशर चिकित्सक सम्मेलन 26 म ई 26 एकयुप्रेशर दिवस डा0 चंद्रमा प्रसाद गुप्त की 105 वीं जयंती पर पुराना सचिवालय सभागार में एकयुप्रेशर काउंसिल, बिहार एकयुप्रेशर योग कालेज एवं स्वास्थ्य जागरूकता मिशन द्बारा होगा।
5 days ago
गोपालगंज बिहार। बिहार फिल्म निगम बिहार सरकार द्बारा सुटिंग अनुमति प्राप्त डाकयूमेंटी फिल्म ” गुरूद्वारा पटना की सुटिंग डा0 श्री प्रकाश बरनवाल प्रबंध निदेशक प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार के मार्गदर्शन में 25.5.26 को होगी। इस डाकयूमेंटी फिल्म में सहयोग करने के इच्छुक, काम करने के इच्छुक पुरुष, महिला कलाकार 24.5.26 को 9934969232 पर दिन के 10 बजे से दिन के 12 बजे तक संपर्क करने की कृपा करेंगे।
5 days ago
गोपालगंज बिहार। बिहार कला एवं संस्कृति बिभाग गोपालगंज जिला प्रशासन द्बारा आम्रपाली कलाकार प्रशिक्षण केंद्र गोपालगंज में बर्ष 6 के उपर बालक बालिकाओं को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।
1 week ago
सड़क हादसा: विवाह समारोह में शामिल युवक की दर्दनाक मौत
1 week ago
नागपुर में आयोजित “जलसंवाद” और “जलक्रांति” सम्मेलन में होंगी शामिल पद्मश्री शमशाद बेगम, जल संरक्षण पर होगा मंथन
1 week ago
वाहन इंधन खर्च को कम करने के लिए एक ही दिशा में जाने वाले अधिकारियों के लिए ‘वाहन पूलिंग’ की व्यवस्था की जाएगी
1 week ago
रुबात घोटाला NHRC ने सैफ अली खान की सबा सुल्तान के खिलाफ उच्च स्तरीय जांच बैठाई। होटल कारोबारी सिकंदर हाफिज भी रडार पर मुख्य सचिव को दूसरा नोटिस