गौ-तस्करी के मामले में फरार आरोपी को किया गिरफ्तार
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री यशपाल सिंह राजपूत साहब के मार्गदर्शन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमान टी एस बघेल साहब एवं अनुभागीय अधिकारी पुलिस श्री गोपाल सिंह चौहान अनुभाग शाजापुर ने निर्देशन में मक्सी पुलिस टीआई भीम सिंह पटेल के द्वारा टीम गठित कर इस मामले में तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर गोवंश के अवैध परिवहन और तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। जिसके अंतर्गत मक्सी नगर में गोवंश के अवैध परिवहन और तस्करी के मामले में लिप्त 5 आरोपियों जिनमे अनिल पिता बालचंद लोधी विष्णु पिता चंदर लोधी निवासी मक्सी, साबिर पिता रजाक खान निवासी सारंगपुर, मुनव्वर का पिता सत्तार खान निवासी सारंगपुर, असीम पिता सलीम खान निवासी काला भाटा मक्सी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 168/2024 धारा 4, 6, 9 मध्य प्रदेश गोवंश वध प्रतिशत अधिनियम व ।। घ पशुओं के प्रति क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। जिसमे 4 गिरफ्तार किया गया तथा उक्त अपराध में फरार आरोपीयो चेतन पिता मनोहरसिंह गुर्जर उम्र 24 साल निवासी ग्राम हनोती व शाहरुख पिता भुरुशाह निवासी काला भाटा मक्सी की तलाश जारी थी। उक्त आरोपी गण अपने साथीयों के साथ गोवंश के अवैध परिवहन और तस्करी में लिप्त हैं। जिसमें दिनांक 15.04.2024 को आरोपी चेतन पिता मनोहरसिंह गुर्जर उम्र 24 साल निवासी ग्राम हनोती को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त वाहन बोलेरो पीकअप क्रमांक MP 41 ZC 2357 को जप्त किया गया। आरोपी द्वारा उक्त वाहन में परिवहन किये गये केडे बाजार में बेचना बताने से आरोपी के कब्जे से नगदी 4000 रुपये जप्त किये गये है। प्रकरण में एक आरोपी शाहरुख पिता भुरुशाह निवासी काला भाटा मक्सी का घटना दिनांक से फरार है, जिसकी तलाश जारी है। मक्सी थाना क्षेत्र हाट/बाजार में गाय/बेल/केडे पर पुर्णतः प्रतिबंध है। यदि थाना क्षेत्र में कोई गोवंश के अवैध परिवहन व तस्करी करते पाया जाता है तो उसके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जावेगी। उक्त जप्तशुदा बोलेरो पीकअप क्रमांक MP 41 ZC 2357 को राजसात करने की कार्यवाही भी मक्सी पुलिस द्वारा की जा रही है।
इस कार्यवाही में टीआई भीम सिंह पटेल, सउनि संजय सावनेर, सउनि संतोष रघुवंशी, प्र.आर.625 दिनेश पटेल, प्र. आर. 565 राहुल पटेल, प्र आर. 167 निलेश जामलिया, प्र.आर.208 पुष्पेन्द्र चन्देल, आरक्षक अरुण सितपरा, आरक्षक कुमेरसिंह यादव, आरक्षक 154 दीपक यादव, आरक्षक राहुल जाट, महिला आर. ऋतुबाला पाटीदार सहित स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
पुलिस बल की क्षमता और सृदृढ़ करने की दिशा में पहल, पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के नेतृत्व में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम √कौशल कानून और तकनीक का समन्वय
2 days ago
गोपालगंज जिला के लोहरपटी नेचुआ जलालपुर की अमृता सागर आन बान शान है तथा इनकी पुस्तक अनमोल है।
2 days ago
बूंथ चलो गांव चलो अभियान के अंतर्गत भरतपुर गोपालपुरा मऊ खेड़ा राजपुरा बक्सवाहा इत्यादि पंचायतों में कांग्रेस कमेटी गठित की गई
2 days ago
राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत ब्लॉक पलेरा में सामूहिक दवा सेवन अभियान का हुआ शुभारंभ
2 days ago
पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई 09 नव नियुक्ति आरक्षकों को सौंपे नियुक्ति आदेश
2 days ago
एकयुप्रेशर चिकित्सक/ एकयुप्रेशर थेरापिस्ट अपना इनरौलमेंट एकयुप्रेशर काउंसिल नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार में करावें- डा0 बंदना शर्मा
3 days ago
सुधा मूर्ति राज्य सभा सांसद ने राज्य सभा में एकयुप्रेशर फिर ट रिफरेलौजी को दर्द के लिए उपयोगी बताया।एकयुप्रेशर काउंसिल की कार्यालय सचिव सुधा तिवारी गोपालगंज ने सुधा मूर्ति जी को धन्यवाद एवं बधाई देतें हुए सभी सांसद को एकयुप्रेशर काउंसिल के सानिध्य में एकयुप्रेशर का प्रयोग करने के लिए प्रस्ताव भेजा। www.acupressurecouncil.com 9934969232
3 days ago
हाई स्कूल एवं हायर सेकण्डरी बोर्ड परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों एवं पालकों के समस्याओं के निराकरण हेतु ‘हेल्पलाईन 2026’ का किया जाएगा संचालन ।
3 days ago
*पूर्व संसदीय सचिव गुरु जी रामजीलाल उईके के अथक प्रयास से मिलेगी राहत आएगी दुर्घटना में कमी है*
3 days ago
दल्ली राजहरा के लोडिंग क्वार्टर में ‘रंग लहर खल्लारी’ की धूम, रिकॉर्डिंग डांस ने जीता लोगों का दिल