गोलीबारी के बाद सलमान खान से सीएम शिंदे ने की बात, फडणवीस बोले- अटकलबाजी की जरूरत नहीं।
मुंबई/महाराष्ट्र: मुंबई में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के आवास के बाहर रविवार की सुबह दो अज्ञात व्यक्तियों ने गोलीबारी की। सलमान का गैलेक्सी अपार्टमेंट बांद्रा में है, जहां वो रहते हैं। घटना के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अभिनेता सलमान खान से फोन पर बातचीत की और उन्हें सुरक्षा को लेकर आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई पुलिस कमिश्नर से चर्चा की और सलमान खान की सुरक्षा बढ़ाने का सुझाव दिया है। वहीं, महाराष्ट्र के गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। जब जानकारी सामने आएगी तो आप लोगो को दी जाएगी, अटकलबाजी करने की कोई जरूरत नहीं है।गोलीबारी की घटना पर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत का कहना है कि राज्य में कानून-व्यवस्था खतरे में है। गृह मंत्री कहां हैं? वह 24 घंटे चुनावी मोड में हैं, कभी दिल्ली तो कभी कही और हैं।कानून व्यवस्था की देखभाल कौन करेगा?शिवसेना लीडर प्रियंका चतुवेर्दी ने कहा कि महाराष्ट्र में कानून बिगड़ने के लिए सीधे तौर पर महाराष्ट्र के गृह मंत्री देवेन्द्र फडणवीस और यह नाजायज सरकार जिम्मेदार है।सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी न केवल चौंकाने वाली है बल्कि यह उनकी राजनीति पर शासन पर ध्यान केंद्रित करने में असमर्थता को भी दर्शाती है।
देश के एकमात्र मजदूर संचालित शहीद अस्पताल में अत्याधुनिक सिटी स्कैन का उद्घाटन, अब 24 घंटे मिलेगी सुविधा
2 days ago
ईद मिलादुन्नबी के शुभ मौके पर बालोद जिले में ‘ड्राई डे’ की मांग, रज़ा यूनिटी फ़ाउंडेशन ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
2 days ago
जमीन विवाद में खूनी संघर्ष कुल्हाड़ी से किया हमला कर एक व्यक्ति की हत्या
3 days ago
80वां स्वतंत्रता दिवस : रेलवे इंस्टीट्यूट दल्ली राजहरा में गूंजे देशभक्ति के सुर, विजेता बने दीपक सोना
3 days ago
ईद मिलाद-उन-नबी के पवित्र अवसर पर शुष्क दिवस (Dry Day) घोषित करने हेतु रजा यूनिटी फाउंडेशन ने एसडीएम को लिखा पत्र
4 days ago
स्वतंत्रता दिवस पर आर्थिक रूप से वंचित बच्चों के बीच मनाव युवा मिशन ने जगाई देशभक्ति की अलख
5 days ago
सरोज राजपूत के निर्देशन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की पूर्व विधायक राकेश गिरी गोस्वामी वरिष्ठ नेता विवेक चतुर्वेदी उपस्थित रहे
5 days ago
अनाज किराना व्यापारी संघ दल्ली राजहरा ने शासकीय माध्यमिक शाला पंढर दल्ली के विद्यार्थियों को वितरित की अध्ययन सामग्री
6 days ago
राजहरा के युवाओं ने पेश की इंसानियत की मिसाल, ‘फ्रेंड्स फॉरएवर हेल्थ सपोर्ट’ ग्रुप का किया गठन,युवाओं की अच्छी सोच: हर हफ्ते जुटाएंगे राशि, जरूरतमंदों और घायलों का करेंगे इलाज
6 days ago
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, ग्राम रजही में ग्रामीणों ने देशभक्ति का लिया संकल्प