दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिक मतदाताओं को मतदान करने हेतु मिलेगी निःशुल्क परिवहन सुविधा कलेक्टर श्री अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर दिव्यांग रथ का किया शुभारंभ मतदान दिवस 26 अप्रैल को टोल फ्री नंबर 1950 में कॉल कर ले सकेंगे सुविधा का लाभ दिव्यांगजनों द्वारा मतदाता जागरूकता रैली का भी किया गया आयोजन
गरियाबंद 10 अप्रैल 2024/ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत जिले में मतदान दिवस 26 अप्रैल 2024 को दिव्यांग एवं 80 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक वर्ग के मतदाताओं को वोट डालने के लिए निःशुल्क परिवहन सुविधा मिलेगी। दिव्यांग एवं वरिष्ठ मतदाताओं के द्वारा मांग किए जाने पर मतदान दिवस को उनके आवास स्थल से मतदान केन्द्र तक लाने एवं मतदान पश्चात् उनके आवास स्थल तक छोड़ने हेतु निःशुल्क वाहन व्यवस्था उपलब्ध रहेगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दीपक अग्रवाल ने आज गरियाबंद के वन विभाग ऑक्सन हॉल से हरी झंडी दिखाकर दिव्यांग रथ का शुभारंभ किया। दिव्यांग एवं वरिष्ठजन मतदान दिवस 26 अप्रैल को टोल फ्री नंबर 1950 पर कॉल करके मतदान के लिए निःशुल्क परिवहन की सुविधा का लाभ ले सकेंगे। इस अवसर पर दिव्यांगजनों द्वारा मतदाता जागरूकता रैली का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री अग्रवाल ने दिव्यांगजनों को प्रेरित करते हुए शत् प्रतिशत मतदान के लिए छत्तीसगढ़ी में शपथ दिलाई। इस दौरान कलेक्टर श्री अग्रवाल ने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में 26 अप्रैल को उत्साह और निर्भय के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग करे। जिले के सभी मतदान केन्द्रों में दिव्यांगजनों की सुविधाओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है। दिव्यांगजनों के सहुलियत के लिए मतदान केन्द्र सभी जगह भू-तल पर ही बनाया गया है। साथ ही मतदान केन्द्रों में मतदाता मित्र के साथ व्हीलचेयर की भी व्यवस्था रहेगी। मतदान केन्द्रों तक पहुंचने में असमर्थ वरिष्ठजनों एवं दिव्यांगजनों के लिए निःशुल्क वाहन की भी व्यवस्था रहेगी। निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित सक्षम मोबाईल ऐप के जरिए भी घर बैठे व्हील चेयर की बुकिंग कर सकेंगे। कार्यक्रम में जिलाय पंचायत सीईओ श्रीमती रीता यादव ने भी दिव्यांगजनों को अपने मताधिकार का उपयोग करने ेक लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान समाज कल्याण विभाग के उप संचालक श्री डी.पी ठाकुर, थर्ड जेंडर समुदाय से यामिन मोहम्मद, दिव्यांग संघ से कोमेश्वरी कोमर्रा, प्रेरक संस्था के अध्यक्ष श्री रामगुलाल सिन्हा, अनुराग मनोविकास संस्था से श्री मनोज साहू, हर्ष संकल्प सेवा संस्था से सुनीता साहू सहित लगभग 200 वरिष्ठ एवं दिव्यांगजन कार्यक्रम में मौजूद रहे।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दीपक अग्रवाल के मार्गदर्शन में मतदान के लिए दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिक मतदाताओं को निःशुल्क परिवहन सुविधा की उपलब्धता सुनिश्चित करने दिव्यांग रथ तैयार किया गया है। दिव्यांग रथ में निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित बैनर एवं टोल फ्री नंबर की जानकारी प्रदर्शित की गई है। दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिक आयु वर्ग के मतदाताओं की सुविधा एवं सुगम्यता को दृष्टिगत रखते हुए वाहन को दिव्यांग रथ के रूप में प्रयुक्त किया गया है। दिव्यांग रथ में व्हील चेयर तथा बैसाखी इत्यादि सहायक उपकरण भी आवश्यकता अनुसार रखा जाएगा।
फोटो- दिव्यांग मतदाता जागरूकता ।
गोपालगंज बिहार। बिहार सरकार द्बारा 45 फिल्मों की सुटिंग अनुमति दी गयी है जिसमें 38 फीचर फिल्म, 6 डाकयूमेंटी फिल्म एवं एक वेवसीरीज है तथा प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार द्बारा डा0 श्री प्रकाश बरनवाल के मार्गदर्शन में मईया थावे वाली, बिहार का जलवा, बौद्ध गया का महाबोधि मंदिर, अंधेरे में रोशनी की किरण, डिजिटल युग का संस्कार, बिहार बिधान सभा अध्यक्ष अप टू 2025 प्रमुख डाकयूमेंटी फिल्म है।
2 days ago
कलेक्टर विवेक श्रोतिय द्वारा आज क्षेत्र के प्रगतिशील कृषकों के खेतों का निरीक्षण
2 days ago
दर्दनाक हादसा: श्रमवीर चौक पर महिला को ट्रक ने कुचला, लोगों में भारी आक्रोश
3 days ago
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में एससी-एसटी राहत प्रकरणों पर उच्च स्तरीय समन्वय बैठक
3 days ago
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के नेतृत्व में नशा उन्मूलन को लेकर जिला स्तरीय NCORD समिति की महत्वपूर्ण बैठक
3 days ago
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खंडेलवाल ने टीकमगढ़ जिला बैठक जनप्रतिनिधि बैठक एवं छोटी टोली बैठक और गांव चलों अभियान को संबोधित
3 days ago
गोपालगंज बिहार। बाल बिबाह पर आधारित टेली फिल्म ” अंधेरे में रोशनी की किरण ” प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार द्बारा निर्मित एवं इंडियन डाकयूमेंटी फिल्मस द्बारा शीघ्र जनमानस के बीच प्रस्तुत किया जाएगा। फिल्म में मुख्य कलाकार समीर एव सोनी है तथा निर्माता पुष्पा रानी बरनवाल, सह निर्माता सुधा तिवारी, निदेशक समीर, दिवाकर द्विवेदी, पटकथा लेखक डा0 श्री प्रकाश बरनवाल है। फिल्म सुटिंग का अनुमति बिहार फिल्म निगम से प्राप्त हेतथा फिल्म का टाइटिल वेस्टर्न फिल्म प्रोडूसर एसोसिएशन द्बारा मिला है।
4 days ago
मुस्कान अभियान, एसपी मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में प्रभावी कार्रवाई
4 days ago
लखनऊ उत्तरप्रदेश। देवरिया जनपद के गैस एजेन्सी की बड़ी लापरवाही उजागर. डीएम ने दिया FIR के आदेश। लखनऊ उत्तरप्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट
4 days ago
लखनऊ उत्तरप्रदेश। इंस्पेक्टर से लेकर सिपाही तक एक झटके मे सभी हुए लाईन हाजिर। लखनऊ उत्तरप्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट