☀️मनमानी☀️ माल वाहकों में ढोई जा रही सवारियां, पूरे जिले में माल वाहक चालक उड़ा रहे नियमों की धज्जियां, कभी भी हो सकता है गंभीर हादसा, माल वाहक वाहन में सवारी ले जाते
कटनी। विभागीय अधिकारियों एवं पुलिस की अन देखी का फायदा जिले में माल वाहक वाहन चालक जमकर उठा रहे हैं। शहर हो या गांव हर जगह माल वाहक वाहनों में सवारी ले जाते हुए बड़े आसानी से देखा जा सकता है। जिले के अंदर ही कई बार माल वाहक वाहनों में सवारी ले जाने के कारण गंभीर हादसे घटित हो चुके हैं। लेकिन इतना सब होने के बावजूद न तो पुलिस ने और ना ही संबंधित विभाग के अधिकारियों ने इन सब बातों से कोई सीख ली। मालवाहक वाहन चालकों की मनमानी पर अंकुश लगाने के लिए अब तक कोई सख्त कदम नहीं उठाया। जिसके चलते मालवाहक वाहनों में सवारी ढोने का सिलसिला निरंतर जारी है। मालवाहक वाहनों में सवारी ढोने वालों के खिलाफ यदा कदा ही कार्यवाही दिखाई पड़ती है। यही वजह है कि इस मनमानी पर अंकुश नहीं लगाया जा सका। आज बरही पुलिस ने ट्रक में सवारी भरकर ले जा रहे एक ट्रक चालक को पकड़ने में सफलता हासिल की है। ट्रक में दो दर्जन से अधिक सवारियां बैठाई गई थी।
कार्यवाही के संबंध में जानकारी देते हुए बरही थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह यादव ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विजयराघवगढ के.पी. सिंह के व्दारा सभी थाना प्रभारियों को माल वाहक वाहनो में सवारी ले जाने से लगातार हो रही दुर्घटनाओं को रोकने के लिये कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके तारतम्य में थाना बरही पुलिस ने आज 4 अप्रैल को वाहन चैकिंग के दौरान एक ट्रक क्र.MP 15 G 2832 में करीबन 20 से 25 लोगों को बैठाकर ले जाते हुए पकड़ा। ट्रक चालक के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत परमिट की शर्तों का उल्लंघन करते पाये जाने पर उक्त ट्रक मोटरव्हीकल एक्ट की धारा 66/192 के तहत जप्त कर अग्रिम कार्यवाही के लिए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह यादव, उप निरी. विनोदकांत, स.उ.निरी. रामसखा वर्मा, सउनि महेश प्रताप सिंह एवं वाहन चालक संजय पाडेय आदि थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
एसपी मनोहर सिंह मंडलोई के नेतृत्व में युवा जोड़ो अभियान बल्देवगढ में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम ने युवाओं में बढ़ाया आत्मविश्वास और जागरूकता
4 days ago
दाबे खोखले खरगापुर नगर परिषद की लापरवाही से प्यासी पड़ी निशुल्क प्याऊ। राहगीरों कि सुध लेने वाला कोई नहीं कागजों भरपूर सप्लाई
4 days ago
नर्मदापुरम में अखण्ड हिंदू वाहिनी ने किया जनसंपर्क , कार्यक्रम दी संगठन की जानकारी
5 days ago
समर कैंप 2026 स्कूल की तैयारी अभियान अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का प्रशिक्षण आयोजित
6 days ago
गोपालगंज बिहार। 33 वां राष्ट्रीय एकयुप्रेशर चिकित्सक सम्मेलन 26 म ई 26 एकयुप्रेशर दिवस डा0 चंद्रमा प्रसाद गुप्त की 105 वीं जयंती पर पुराना सचिवालय सभागार में एकयुप्रेशर काउंसिल, बिहार एकयुप्रेशर योग कालेज एवं स्वास्थ्य जागरूकता मिशन द्बारा होगा।
6 days ago
गोपालगंज बिहार। बिहार फिल्म निगम बिहार सरकार द्बारा सुटिंग अनुमति प्राप्त डाकयूमेंटी फिल्म ” गुरूद्वारा पटना की सुटिंग डा0 श्री प्रकाश बरनवाल प्रबंध निदेशक प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार के मार्गदर्शन में 25.5.26 को होगी। इस डाकयूमेंटी फिल्म में सहयोग करने के इच्छुक, काम करने के इच्छुक पुरुष, महिला कलाकार 24.5.26 को 9934969232 पर दिन के 10 बजे से दिन के 12 बजे तक संपर्क करने की कृपा करेंगे।
7 days ago
गोपालगंज बिहार। बिहार कला एवं संस्कृति बिभाग गोपालगंज जिला प्रशासन द्बारा आम्रपाली कलाकार प्रशिक्षण केंद्र गोपालगंज में बर्ष 6 के उपर बालक बालिकाओं को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।
2 weeks ago
सड़क हादसा: विवाह समारोह में शामिल युवक की दर्दनाक मौत
2 weeks ago
नागपुर में आयोजित “जलसंवाद” और “जलक्रांति” सम्मेलन में होंगी शामिल पद्मश्री शमशाद बेगम, जल संरक्षण पर होगा मंथन
2 weeks ago
वाहन इंधन खर्च को कम करने के लिए एक ही दिशा में जाने वाले अधिकारियों के लिए ‘वाहन पूलिंग’ की व्यवस्था की जाएगी