कलेक्टर श्री प्रसाद के निर्देश पर मतदान केन्द्रों मे जुटाई जा रही सुविधाऐं, मतदाताओं के हितों को ध्यान में रखते हुए कराए जा रहे कार्य, 63 मतदान केन्द्र बने सुविधायुक्त
कटनी। जिले के मतदान केन्द्रों पर मूलभूत सुविधाओं के विकास एवं विस्तार करने के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवि प्रसाद के निर्देश के बाद मतदान केन्द्रों में बुनियादी सुविधाये मुहैया कराने का कार्य अभियान स्वरूप किया जा रहा है। अब तक 113 मतदान केन्द्रों मे से 63 मतदान केन्द्रों में व्यवस्थित सुविधायें मुहैया कराई जा चुकी है। यह कार्य सतत रूप से जारी है। इसी क्रम में ग्रामीण क्षेत्र के 11 मतदान केन्द्रों मे नये शौचालय एवं प्रसाधन कक्ष का निर्माण, सहित 18 मतदान केन्द्रों में 11 प्रकार की विभिन्न व्यवस्थाओं का कार्य पूर्ण करा दिया गया है। इसके अतिरिक्त कुल 32 मतदान केंद्रों में विभिन्न कार्यों सहित अन्य मरम्मत कार्य जैसे विद्युत फिटिंग, प्रकाश व्यवस्था, दरवाजे, छत, रंगाई पुताई लेखन कार्य आदि जारी है।
नोडल अधिकारी पोलिंग पर्सनल वेल्फेयर पूजा द्विवेदी ने बताया कि विजयराघवगढ़ के मतदान केन्द्र क्रमांक 149 प्राथमिक शाला भवन सिनगौडी, नया कमरा 150 कन्या प्राथमिक शाला भवन सिनगौडी व 151 कन्या प्राथमिक शाला भवन सिनगौडी में नवीन शौचालय निर्माण करवाया जा रहा है। जबकि विधानसभा क्षेत्र बड़वारा के मतदान केन्द्र 42 माध्यमिक शाला भवन विलायतकलां एवं मतदान केन्द्र 40 प्राथमिक शाला भवन भवनगुडा में भी नवीन शौचालय निर्माणाधीन है। वहीं रीठी जनपद अतंर्गत प्राथमिक शाला भवन रीठी में भी नवीन शौचालय महिला व पुरूष का कार्य प्रगति पर है। मतदान दलों को मतदान के समय कोई असुविधा न हो इसे ध्यान में रखकर जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशों पर उक्त मरम्मत व निर्माण कार्य करवाए जा रहें है।
कलेक्टर श्री प्रसाद के निर्देश पर नगरीय सीमांतर्गत स्थित कुल 198 मतदान केन्द्रों में से 53 मतदान केन्द्रों में 11 प्रकार की विभिन्न व्यवस्थाओं में सुधार हेतु निगमायुक्त विनोद कुमार शुक्ल द्वारा 6 मतदान परिसरों में अतिरिक्त शौचालय निर्माण, 2 मतदान परिसर में पानी हेतु कनेक्शन, 3 परिसर में विद्युत कनेक्शन का कार्य करा दिया गया है। इसके अतिरिक्त 7 केन्द्रों में क्षतिग्रसत विद्युत फिटिंग का सुधार कार्य कराया गया है। इस प्रकार कुल 32 मतदान केंद्रों में विभिन्न कार्यों सहित अन्य मरम्मत कार्य जैसे विद्युत फिटिंग, प्रकाश व्यवस्था, दरवाजे, छत, रंगाई पुताई लेखन आदि का कार्य जारी है।
देश के एकमात्र मजदूर संचालित शहीद अस्पताल में अत्याधुनिक सिटी स्कैन का उद्घाटन, अब 24 घंटे मिलेगी सुविधा
2 days ago
ईद मिलादुन्नबी के शुभ मौके पर बालोद जिले में ‘ड्राई डे’ की मांग, रज़ा यूनिटी फ़ाउंडेशन ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
2 days ago
जमीन विवाद में खूनी संघर्ष कुल्हाड़ी से किया हमला कर एक व्यक्ति की हत्या
3 days ago
80वां स्वतंत्रता दिवस : रेलवे इंस्टीट्यूट दल्ली राजहरा में गूंजे देशभक्ति के सुर, विजेता बने दीपक सोना
3 days ago
ईद मिलाद-उन-नबी के पवित्र अवसर पर शुष्क दिवस (Dry Day) घोषित करने हेतु रजा यूनिटी फाउंडेशन ने एसडीएम को लिखा पत्र
4 days ago
स्वतंत्रता दिवस पर आर्थिक रूप से वंचित बच्चों के बीच मनाव युवा मिशन ने जगाई देशभक्ति की अलख
5 days ago
सरोज राजपूत के निर्देशन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की पूर्व विधायक राकेश गिरी गोस्वामी वरिष्ठ नेता विवेक चतुर्वेदी उपस्थित रहे
5 days ago
अनाज किराना व्यापारी संघ दल्ली राजहरा ने शासकीय माध्यमिक शाला पंढर दल्ली के विद्यार्थियों को वितरित की अध्ययन सामग्री
6 days ago
राजहरा के युवाओं ने पेश की इंसानियत की मिसाल, ‘फ्रेंड्स फॉरएवर हेल्थ सपोर्ट’ ग्रुप का किया गठन,युवाओं की अच्छी सोच: हर हफ्ते जुटाएंगे राशि, जरूरतमंदों और घायलों का करेंगे इलाज
6 days ago
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, ग्राम रजही में ग्रामीणों ने देशभक्ति का लिया संकल्प