कटनी की जीवन रेखा को स्वच्छ बनाने के लिए मानव श्रृंखला के साथ नौनिहालों ने चलाया स्वच्छता अभियान……….
कटनी की जीवन रेखा कहीं जाने वाली कटनी नदी को स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त बनाने के उद्देश्य से कटाए घाट, कटनी में पर्यावरण संरक्षण समूह विज़न के सदस्यों के द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर तीन घंटो तक नदी से कचरा निकालकर संग्रहण वाहन में एकत्रित किया गया। विभिन्न विद्यालयों के 30 से अधिक छात्रों के द्वारा दो श्रृंखलाएं बनाई गई एवं तसलों की सहायता से प्लास्टिक एवं अन्य सामग्री को सीढ़ियों से ऊपर तक पहुंचाया गया, मंदिर में आ रहे श्रद्धालु एवं अन्य आम जनों ने भी कुछ समय अपनी सहभागिता दी। “सेव कटनी रिवर” जैसे नारों के साथ कार्यक्रम में उत्साह पूर्वक सभी ने अपनी सहभागिता सुनिश्चित की।
कुछ लोगों के द्वारा धार्मिक सामग्री को भी नदी में फेंका जा रहा था, छात्रों ने उन्हें भी ऐसा करने से रोका तथा नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे पूजा वाहन में ही डालने की सलाह दी।
स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर एवं समूह के अध्यक्ष आशुतोष माणके ने बताया कि हमारा समूह निरंतर वृक्षारोपण, स्वच्छता, जल संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों में युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए कार्य कर रहा है और करता रहेगा, तथा इसमें कटनी का कोई भी इच्छुक छात्र जुड़ सकता है।
इस आयोजन में शिवांक, दीक्षा, दीप्ति, अक्षिका, पूजा, वर्षा, सौरभ, आकृति, अन्य वॉलिंटियर्स एवं ओम साईं विज़न की टीएम उपस्थित रहीं।
दाबे खोखले खरगापुर नगर परिषद की लापरवाही से प्यासी पड़ी निशुल्क प्याऊ। राहगीरों कि सुध लेने वाला कोई नहीं कागजों भरपूर सप्लाई
4 days ago
नर्मदापुरम में अखण्ड हिंदू वाहिनी ने किया जनसंपर्क , कार्यक्रम दी संगठन की जानकारी
5 days ago
समर कैंप 2026 स्कूल की तैयारी अभियान अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का प्रशिक्षण आयोजित
5 days ago
गोपालगंज बिहार। 33 वां राष्ट्रीय एकयुप्रेशर चिकित्सक सम्मेलन 26 म ई 26 एकयुप्रेशर दिवस डा0 चंद्रमा प्रसाद गुप्त की 105 वीं जयंती पर पुराना सचिवालय सभागार में एकयुप्रेशर काउंसिल, बिहार एकयुप्रेशर योग कालेज एवं स्वास्थ्य जागरूकता मिशन द्बारा होगा।
6 days ago
गोपालगंज बिहार। बिहार फिल्म निगम बिहार सरकार द्बारा सुटिंग अनुमति प्राप्त डाकयूमेंटी फिल्म ” गुरूद्वारा पटना की सुटिंग डा0 श्री प्रकाश बरनवाल प्रबंध निदेशक प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार के मार्गदर्शन में 25.5.26 को होगी। इस डाकयूमेंटी फिल्म में सहयोग करने के इच्छुक, काम करने के इच्छुक पुरुष, महिला कलाकार 24.5.26 को 9934969232 पर दिन के 10 बजे से दिन के 12 बजे तक संपर्क करने की कृपा करेंगे।
6 days ago
गोपालगंज बिहार। बिहार कला एवं संस्कृति बिभाग गोपालगंज जिला प्रशासन द्बारा आम्रपाली कलाकार प्रशिक्षण केंद्र गोपालगंज में बर्ष 6 के उपर बालक बालिकाओं को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।
2 weeks ago
सड़क हादसा: विवाह समारोह में शामिल युवक की दर्दनाक मौत
2 weeks ago
नागपुर में आयोजित “जलसंवाद” और “जलक्रांति” सम्मेलन में होंगी शामिल पद्मश्री शमशाद बेगम, जल संरक्षण पर होगा मंथन
2 weeks ago
वाहन इंधन खर्च को कम करने के लिए एक ही दिशा में जाने वाले अधिकारियों के लिए ‘वाहन पूलिंग’ की व्यवस्था की जाएगी
2 weeks ago
रुबात घोटाला NHRC ने सैफ अली खान की सबा सुल्तान के खिलाफ उच्च स्तरीय जांच बैठाई। होटल कारोबारी सिकंदर हाफिज भी रडार पर मुख्य सचिव को दूसरा नोटिस