*बेखौफ शराब का अवैध कारोबार कार्रवाई करने में प्रशासन लाचार*
बड़वारा एवम आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में शराब का अवैध कारोबार शराब ठेकेदार के द्वारा किया जा रहा है। शराब की मनमानी कीमते सुरा प्रेमियों से डंके की चोट पर वसूली जाती है तथा प्रशासन को चुनोती देते हुए खुले आम अवैध देशी व अंग्रेजी शराब की विक्री कर लाखों रुपये का मुनाफा कमाया जा रहा है वहीं शासन को लाखों रुपये की राजस्व की छति पहुंचाई जा रही है। अवैध शराब विक्री करने वाले ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने में स्थानीय व उच्च स्तरीय अधिकारी लाचार नजर आ रहे हैं। है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों व सामाजिक संगठनों को अवैध शराब विक्री की जानकारी होने के बावजूद भी इनके द्वारा अवैध शराब विक्री करने वालों के खिलाफ किसी भी तरह का कोई भी अभियान नही चलाया जाना सन्देह को जन्म देता है। जगह जगह ग्राम ग्राम में शराब बिकने से नई युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में आ रही है जिससे कई परिवार बर्बादी की कगार पर पहुंच गए हैं। साधारण परिवार के लोग बाहुवली शराब व्यापारियों के रसूख और ख़ौफ़ से खुलकर विरोध नही कर पा रहे हैं बेचारे शिकायत करें भी तो किससे करें प्रशासनिक अधिकारी अवैध शराब बिक्री करने वाले व्यापारियों व ठेकेदार के खिलाफ कारवाई करने में ढिलाई बरत रहे हैं।
*नजरें चुराता प्रशासन*-
अवैध शराब बिक्री करने वाले व्यापारियों एवम ठेकेदार के विरुद्ध ठोस कारवाई करने की जगह स्थानीय प्रशासन व आवकारी विभाग के अधिकारियों ने चुप्पी साध रखी है। दिखावे के लिए मीडिया में सुर्खी बटोरने व अपने उच्च अधिकारियों की शाबासी पाने के लिए गाहे बगाहे छोटे मोटे व्यापारियों पर कार्रवाई कर अखबारों व यू ट्यूब चैनलों में हेड लाइन में अपना मुख्य किरदार निभाते नजर आते रहते हैं। जिला में पदस्थ आला अधिकारी यदि अवैध शराब विक्रय करने वाले व्यापारियों तथा अवैध शराब विक्रय का कार्य खुलेआम करने वाले ठेकेदार के खिलाफ स्थानीय व जिला प्रशासन के अधिकारी अगरचे (यदि) सख्त कार्रवाई करने की जहमत उठाएं तो निश्चित तौर पर अवैध शराब विक्रय करने वालों के हौसले पस्त होंगे व अवैध शराब विक्रय के कार्य करने पर रोक लगेगी तथा नशा मुक्त समाज की अवधारणा सही मायने में समाज मे स्थापित हो सकेगी।
दाबे खोखले खरगापुर नगर परिषद की लापरवाही से प्यासी पड़ी निशुल्क प्याऊ। राहगीरों कि सुध लेने वाला कोई नहीं कागजों भरपूर सप्लाई
4 days ago
नर्मदापुरम में अखण्ड हिंदू वाहिनी ने किया जनसंपर्क , कार्यक्रम दी संगठन की जानकारी
5 days ago
समर कैंप 2026 स्कूल की तैयारी अभियान अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का प्रशिक्षण आयोजित
5 days ago
गोपालगंज बिहार। 33 वां राष्ट्रीय एकयुप्रेशर चिकित्सक सम्मेलन 26 म ई 26 एकयुप्रेशर दिवस डा0 चंद्रमा प्रसाद गुप्त की 105 वीं जयंती पर पुराना सचिवालय सभागार में एकयुप्रेशर काउंसिल, बिहार एकयुप्रेशर योग कालेज एवं स्वास्थ्य जागरूकता मिशन द्बारा होगा।
6 days ago
गोपालगंज बिहार। बिहार फिल्म निगम बिहार सरकार द्बारा सुटिंग अनुमति प्राप्त डाकयूमेंटी फिल्म ” गुरूद्वारा पटना की सुटिंग डा0 श्री प्रकाश बरनवाल प्रबंध निदेशक प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार के मार्गदर्शन में 25.5.26 को होगी। इस डाकयूमेंटी फिल्म में सहयोग करने के इच्छुक, काम करने के इच्छुक पुरुष, महिला कलाकार 24.5.26 को 9934969232 पर दिन के 10 बजे से दिन के 12 बजे तक संपर्क करने की कृपा करेंगे।
6 days ago
गोपालगंज बिहार। बिहार कला एवं संस्कृति बिभाग गोपालगंज जिला प्रशासन द्बारा आम्रपाली कलाकार प्रशिक्षण केंद्र गोपालगंज में बर्ष 6 के उपर बालक बालिकाओं को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।
2 weeks ago
सड़क हादसा: विवाह समारोह में शामिल युवक की दर्दनाक मौत
2 weeks ago
नागपुर में आयोजित “जलसंवाद” और “जलक्रांति” सम्मेलन में होंगी शामिल पद्मश्री शमशाद बेगम, जल संरक्षण पर होगा मंथन
2 weeks ago
वाहन इंधन खर्च को कम करने के लिए एक ही दिशा में जाने वाले अधिकारियों के लिए ‘वाहन पूलिंग’ की व्यवस्था की जाएगी
2 weeks ago
रुबात घोटाला NHRC ने सैफ अली खान की सबा सुल्तान के खिलाफ उच्च स्तरीय जांच बैठाई। होटल कारोबारी सिकंदर हाफिज भी रडार पर मुख्य सचिव को दूसरा नोटिस