BPSC पेपर लीक पर सियासी घमासान, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने तेजस्वी पर किया पलटवार बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा का पेपर लीक पर सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है.
BPSC पेपर लीक पर सियासी घमासान, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने तेजस्वी पर किया पलटवार बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा का पेपर लीक पर सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है. बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार को घेरा तो वर्तमान डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने पलटवार करते हुए कहा, "यह राजद नहीं है." तेजस्वी यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर लिखा, "बिहार में तीसरे चरण की BPSC शिक्षक नियुक्ति परीक्षा में पेपर लीक के कारण 4 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को परेशानी हुई है. आखिर ऐसा क्यों हुआ? हमने 17 महीनों में 4 लाख से अधिक नौकरियां दी, कभी भी किसी नियुक्ति परीक्षा में पेपर लीक नहीं हुआ." राजद नेता तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया था कि भाजपा बीपीएससी पेपर लीक में शामिल है. इस पर बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा, "दिमाग खराब हो गया क्या उसका (तेजस्वी यादव)? यह राजद नहीं है. एक-एक चीज की जांच की जा रही है. पूरा देश जानता है लालू यादव के कार्यकाल में बीपीएससी अध्यक्षों को जेल भेजा जाता था. जो लोग इसमें (पेपर लीक) शामिल हैं वे युवा नहीं बल्कि अपराधी हैं और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी
ईद मिलादुन्नबी के शुभ मौके पर बालोद जिले में ‘ड्राई डे’ की मांग, रज़ा यूनिटी फ़ाउंडेशन ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
1 day ago
जमीन विवाद में खूनी संघर्ष कुल्हाड़ी से किया हमला कर एक व्यक्ति की हत्या
2 days ago
80वां स्वतंत्रता दिवस : रेलवे इंस्टीट्यूट दल्ली राजहरा में गूंजे देशभक्ति के सुर, विजेता बने दीपक सोना
2 days ago
ईद मिलाद-उन-नबी के पवित्र अवसर पर शुष्क दिवस (Dry Day) घोषित करने हेतु रजा यूनिटी फाउंडेशन ने एसडीएम को लिखा पत्र
3 days ago
स्वतंत्रता दिवस पर आर्थिक रूप से वंचित बच्चों के बीच मनाव युवा मिशन ने जगाई देशभक्ति की अलख
4 days ago
सरोज राजपूत के निर्देशन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की पूर्व विधायक राकेश गिरी गोस्वामी वरिष्ठ नेता विवेक चतुर्वेदी उपस्थित रहे
4 days ago
अनाज किराना व्यापारी संघ दल्ली राजहरा ने शासकीय माध्यमिक शाला पंढर दल्ली के विद्यार्थियों को वितरित की अध्ययन सामग्री
5 days ago
राजहरा के युवाओं ने पेश की इंसानियत की मिसाल, ‘फ्रेंड्स फॉरएवर हेल्थ सपोर्ट’ ग्रुप का किया गठन,युवाओं की अच्छी सोच: हर हफ्ते जुटाएंगे राशि, जरूरतमंदों और घायलों का करेंगे इलाज
5 days ago
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, ग्राम रजही में ग्रामीणों ने देशभक्ति का लिया संकल्प