Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरेंलखीमपुर खीरी

पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के बच्चों द्वारा पुलिस लाइन प्रांगण में स्थित बाल उद्यान का किया गया शूभारंभ*

*पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के बच्चों द्वारा पुलिस लाइन प्रांगण में स्थित बाल उद्यान का किया गया शूभारंभ*

आज दिनांक 16.03.2024 को रिजर्व पुलिस लाइन खीरी स्थित बाल उद्यान का शुभारंभ पुलिस व प्रशासन परिवार के बच्चों द्वारा अपनी नाम पट्टिका के सामने पौधे लगाकर किया गया। बच्चों द्वारा बाल उद्यान में भिन्न भिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए तथा बैलूंस उड़ाया खुशियां जाहिर की गई।
पुलिस लाइन प्रांगण में जेल गेट चौकी के पास बना बाल उद्यान बच्चों के लिए काफी दिव्य व मनोरम है। बाल उद्यान की सुंदरता को बढाने के लिए तरह- तरह के पौधे उद्यान में लगाए गए है बाल उद्यान को गमलों व फूलों , पौधे लगाकर भव्यता से सजाया व संवारा गया है जिसके दृश्य बच्चों के लिए काफी लुभावने हैं।
बाल उद्यान का शूभारंभ करते हुए जिलाधिकारी महोदय खीरी श्री महेन्द्र बहादुर सिंह की सुपुत्री मायरा व मिसिका द्वारा किसमस ट्री अपने नाम पट्टिका के सामने लगाया गया तथा पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी की सुपुत्री बेबी आद्या द्वारा क्रिसमस ट्री व सुपुत्र अथर्व द्वारा एरोकेरिया का पौधा अपनी-अपनी नाम पट्टिका के सामने लगाकर बाल उद्यान का शूभारंभ किया गया। बाल उद्यान में उपस्थित बच्चों ने उद्यान में पाम व मनोकामनी के पौधे भी लगाए।
इस मौके पर पुलिस परिवार के काफी संख्या में नन्हे मुन्ने छोटे बच्चे मौजूद रहे, जिन्होंने बाल उद्यान में पौधे लगाए तथा साथ में मिलकर बैलून्स को आसमान की तरफ छोडकर काफी खुशी जाहिर की।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी श्री गणेश प्रसाद साहा, अपर पुलिस अधीक्षक महोदय, श्री पवन गौतम, प्रतिसार निरीक्षक श्री पवन भाटी, गोपनीय सहायक पुलिस अधीक्षक श्री डॉ0 संजय कुमार सिंह, पीआरओ पुलिस अधीक्षक खीरी श्री रमेश चंद पाण्डेय आदि पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी व उनके बच्चे मौजूद रहे।

https://shuru.page.link/yKd7ZsykrZMykdin8

 

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!