उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरेंसोनभद्र

सोनभद्र से अयोध्या जा रहे बस दुर्घटना में मृतक अशोक का शव पहुंचा घर,

ग्रामीणों ने की मुआवजे की मांग

 

महेश अग्रहरी संवादाता।

सोनभद्र। विंढमगंज से अयोध्या रामलला के दर्शन के लिए मृतक अशोक ने अपने परिवार को दर्शन कराने के लिए बस बुक किया था। जिसमें अशोक अपने दादा दादी मां और दो बहनों के साथ उक्त बस में सवार होकर दर्शन के लिए निकला था। तभी जौनपुर के समीप बस हादसे का शिकार हो गया। जिसमें अशोक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक अपने परिवार में इकलौता लड़का था जिस पर परिवार चलाने का जिम्मेदारी था। उसके मृत्यु हो जाने के बाद परिवार के सामने मुसीबत खड़ा हो गया है। जिसकी सुचना मिलते हीं घर में कोहराम मच गया।

ग्रामीणों ने की मुआवजे की मांग –
जौनपुर में हुए बस हादसे में मारे गए विण्ढमगंज थाना क्षेत्र के मेदनीखाड गांव निवासी अशोक का शव गांव में आते ही स्थानीय ग्रामीणों व परिजनों में कोहराम मच गया। दुख में डूबे परिजनों को ग्रामीण सांत्वना देते हुए मुआवजे की मांग कर रहे थे।
भाजपा नेता श्रवण गोड, मनोज मिश्रा मृतक के परिजनों को मुआवजा देने के लिए एसडीएम दुद्धी से वार्ता भी किया। वार्ता के बाद भाजपा नेताओं ने ग्रामीण लोगों को आश्वासन दिया के किसान निधि के तहत 5 लाख और मुख्यमंत्री विवेका निधि से दो लाख रुपया मृतक के परिजनों को दिया जाएगा।

मृतक के घर पर पहुंचे कार्यकर्ता –
बता दे की अशोक के शव को भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश केसरी ने उसके गांव मेदनीखाड पहुंचे थे। तभी से ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बैजनाथ पटेल, रामस्वरूप पटेल, मनोज पटेल, सुर्यमणि यादव मुन्ना भारती सहित सैकड़ों लोग मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। अशोक के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए स्थानीय दर्जनों भाजपा नेता जुटे थे।

इस मौके पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राजन चौधरी पूर्व मंडल अध्यक्ष बबलू सिंह, थाना अध्यक्ष विण्ढमगंज श्याम बिहारी ,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक अमन जयसवाल,राजेश रावत,सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता अशोक के अंतिम यात्रा में शामिल हुए।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!