*पेड़ से टकराई अनियंत्रित कार, मां और दो मासूम बच्चों समेत तीन की हुई मौत, चार गंभीर घायल, भीषण हादसे से दो हिस्सों में बंटी कार,*
*हरिहर पुर पेट्रोल पंप के पास स्टेयरिंग बहकने से बेकाबू हुई आल्टो कार मां और उसकी एक बेटी ने वहीं, जबकि दूसरी ने तोड़ा दम!**टड़ियावां/हरदोई..* स्टेयरिंग के अचानक बहक जाने से बेकाबू हुई आल्टो कार पेड़ से टकरा कर दो टुकड़ों में बंट गई, टड़ियावां थाने के हरिहरपुर पेट्रोल पंप के पास हुए इस दर्दनाक हादसे में मां और उसकी दो बेटियों की मौत हो गई। इसके साथ ही चार लोगों के घायल होने की खबर है। पुलिस सारे मामले की जांच कर रही हैं
बताया गया है कि बुधवार को टड़ियावां थाने के तौकलपुर निवासी 46 वर्षीय यासीन अली पुत्र आशिक अली अपने रिश्तेदार उसी थाने के जयराज पुर निवासी 35 वर्षीय टूनी पुत्र नादिर अली, टूनी की 30 वर्षीय पत्नी रोज़ी और उसकी बेटियों 7 वर्षीय अलीना, 5 वर्षीय सेलिना, 3 वर्षीय हिना और 2 वर्षीय गुलनाज़ के साथ अपनी आल्टो कार नंबर यूपी-32/एएक्स/3432 से जा रहा था।
उसी बीच रास्ते में हरिहरपुर पेट्रोल पंप के पास पहुंचते ही कार का स्टेयरिंग बहक गया और कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा कर दो टुकड़ों में बंट गई। इस हादसे में रोज़ी और उसकी सबसे छोटी बेटी गुलनाज़ की वहीं पर मौत हो गई। जबकि बड़ी बेटी अलीना ने मेडिकल कालेज पहुंचते ही दम तोड़ दिया।
हादसे का पता होते ही एसएचओ अशोक कुमार सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ज़ख्मी हुए यासीन अली, टूनी, सेलिना व हिना को मेडिकल कालेज पहुंचवाया। हादसे की जांच की जा रही है।
*कार काट कर निकाले गए शव..*
टड़ियावां। हरिहरपुर पेट्रोल पंप के पास हुए हादसे का शिकार हुए लोग उसमें बुरी तरह से फंस गए। घायल लोगों को तो किसी तरह निकाल लिया गया, लेकिन उसमें फंसे हुए शवों को निकालने के लिए कार को काटना पड़ा।
*पलक झपकते हुए हादसे ने छीन ली सारी खुशियां..*
टड़ियावां। जैसा कि बताया गया है कि यासीन और टूनी आपस में रिश्तेदार हैं। दोनों खुशी-खुशी किसी शादी समारोह में शामिल हो कर लौट रहे थे, लेकिन रास्ते में पलक झपकते हुए हादसे ने सारी की सारी खुशियां छीन कर मौत का मातम बरपा कर दिया।
गोपालगंज बिहार। शिक्षा मंत्री बिहार सरकार श्री मिथिलेश तिवारी को प्रबुद्ध समाज नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार द्बारा ” बिहार रत्न ” 2026 से अंलकृत किया गया
7 hours ago
केकड़ी रोडवेज डिपो का शिलान्यास कल 18 जून को विधायक शत्रुघ्न गौतम करेंगे भूमि पूजन
22 hours ago
गोपालगंज बिहार। एकयुप्रेशर काउंसिल नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार द्बारा 10 अगस्त 26 को अंतर्राष्ट्रीय मिलन एवं सम्मान समारोह में एकयुप्रेशर काउंसिल के 25 राष्ट्रीय पदाधिकारी मनोनीत किये जाएगे एवं 28 सितंबर 26 को दिल्ली कार्यक्रम में शपथ ग्रहण होगा।
2 days ago
अनुसंधान में तकनीक का समावेश एसपी मनोहर सिंह मंडलोई ने जिले के 78 विवेचना अधिकारियों को वितरित किए गये टेबलेट
3 days ago
स्थानीय नगरपालिका कार्यालय के समक्ष एक विशाल धरना प्रदर्शन बिजली दरों में बढ़ोतरी और पानी की किल्लत के खिलाफ कल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का बड़ा धरना प्रदर्शन नगरपालिका के सामने सुबह 10:30 बजे से जुटेंगे कांग्रेस जन, राज्यपाल के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन
3 days ago
कुआंगोंदी के शाला प्रवेश उत्सव में ‘शत वृक्षम अभियान’ का शुभारंभ, नव प्रवेशियों को मिली ‘वृक्ष मित्र’ की उपाधि !
3 days ago
एसपी मनोहर सिंह मंडलोई के नेतृत्व में बल्देवगढ पुलिस का संवेदनशील और त्वरित एक्शन 02 गुम नाबालिग बालिकाएं सुरक्षित दस्तयाब
4 days ago
रेंज टीकमगढ़ में अतिक्रमण वन को ख़ाली कराकर खोदें अतिक्रमण रोधी गड्ढे और वृक्षारोपण कार्य प्रणाली अपनाई जाएगी
4 days ago
आड़ेझर में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव, जिला शिक्षा अधिकारी रहे मुख्य अतिथि
5 days ago
भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के आने को लेकर तैयारियां जिला बैठक में प्रदेश महामंत्री ने लिए सुझाव अनुशासन दी गई हिदायत