ताज़ा ख़बरें

विश्व पर्यावरण के अवसर पर किया गया वृक्षारोपण बल्देवगढ़

विश्व_पर्यावरण_दिवस के अवसर किया पौधारोपण।

बल्देवगढ़ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर के निषाद राज पार्क में नगर परिषद बल्देवगढ़ के द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । खेल एवं युवा कल्याण विभाग के समन्वयक डी पी सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों नागरिकों एवं पत्रकार गणों द्वारा एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधारोपण कर प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया गया। किस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती शालिनी विश्व दीपक मिश्रा ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं करते बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित, स्वस्थ और समृद्ध भविष्य की नींव रखते हैं। इसलिए पर्यावरण का संरक्षण और संवर्द्धन हम सबकी सामाजिक और नैतिक ज़िम्मेदारी भी है। इसलिए हम सबको अपने दैनिक जीवन में भी पर्यावरण संरक्षण की दिशा में हमेशा कार्य करते रहना चाहिए इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष नंदू चौरसिया डी पी सिंह समन्वयक खेल एवं युवा कल्याण विभाग पूर्व मंडल अध्यक्ष रामदयाल नायक पूर्व मंडल अध्यक्ष संदीप सिंह पायक नगर परिषद उपाध्यक्ष दयाराम कुशवाहा ,पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष डॉ इस्माइल अली वरिष्ठ पत्रकार हरिश्चंद्र यादव सहित पार्षद ,सीएमओ, नगर परिषद के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!