विवेचना में लगे प्रधान आरक्षक पर हुआ जानलेवा हमला, घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती
*विवेचना में लगे प्रधान आरक्षक पर हुआ जानलेवा हमला, घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती* *बरगवां थाना क्षेत्र का मामला, आरोपी गिरफ्तार* बरगवां थाना में पदस्त एक प्रधान आरक्षक पर विवेचना के दौरान जानलेवा हमला कर घायल करने का मामला प्रकाश में आया है। इस दुस्साहसी घटना के बाद पुलिस अधीक्षक, अतरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी के निर्देश पर बरगवां निरीक्षक ने आरोपी व्यक्ति को विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक 248 अमजद खान मारपीट के मामले में विवेचना के लिए थाना क्षेत्र के ग्राम मोक्खा टोला गए थे। जहां फरियादी पानमती यादव के भाई लालू यादव के घर के सामने पप्पू यादव व अन्य लोगों से बयान ले रहे थे। इसी दौरान एक आरोपी मुन्नीलाल साहू पिता साधु साहू ने लोहे के हसिया से प्रधान आरक्षक पर वार कर दिया। इस घटना में प्रधान आरक्षक के मुह में छोटे आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अमजद खान ने झुक कर अपनी जान बचाई नहीं तो इस दुशासी घटना में आरोपी ने उसका सर धड़ से अलग करने को लेकर वार किया था। स्थानीय लोगों की मदद से आरोपी को वहां से हटाया गया। इसके बाद पटवारी की मदद से प्रधान आरक्षक को अस्पताल भिजवाया गया, जहां उसका इलाज अभी भी जारी है। उधर इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक यूसुफ कुरैशी के निर्देश व एसडीओपी कृष्ण कुमार पांडे के मार्गदर्शन में बरगवां निरीक्षक विद्या वारिधि तिवारी ने तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक टीम गठित की और देर रात तक आरोपी के हर संबंधित ठिकानों पर छापा मारा। जिसके बाद आज तड़के आरोपी मुन्नीलाल साहू को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने अपराध क्रमांक 227/24 धारा 307, 332, 353, 186, 294 ताहि कायम कर आरोपी मुन्नीलाल साहू को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज देने की सूचना है।
रेंज टीकमगढ़ में अतिक्रमण वन को ख़ाली कराकर खोदें अतिक्रमण रोधी गड्ढे और वृक्षारोपण कार्य प्रणाली अपनाई जाएगी
2 days ago
आड़ेझर में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव, जिला शिक्षा अधिकारी रहे मुख्य अतिथि
3 days ago
भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के आने को लेकर तैयारियां जिला बैठक में प्रदेश महामंत्री ने लिए सुझाव अनुशासन दी गई हिदायत
3 days ago
11 साल की निरंतर सेवा को मिला सम्मान, डी बी ग्रुप को रेड ड्रॉप एवं सेवक जन फाउंडेशन भिलाई की ओर से किया गया सम्मानित।
4 days ago
गोपालगंज बिहार। महाराजा अहिबरन डाकयूमेंटी फिल्म काको आज 15.6.26 को जनमानस के लिए निर्माता पुष्पा रानी बरनवाल एवं सह निर्माता सुधा तिवारी ने रिलीज किया। महाराजा अहिबरन डाकयूमेंटी फिल्म का टाइटिल वेस्टर्न फिल्म एण्ड टीवी प्रोडूसर एसोसिएशन मुंबई से एफ्रूड, स्क्रिप्ट राइटर एसोसिएशन मुंबई से अनुमोदित तथा बिहार फिल्म निगम बिहार सरकार द्बारा सुटिंग अनुमति प्राप्त हैं। महाराजा अहिबरन डाकयूमेंटी फिल्म prabudh entertainment YouTube channel पर उपलब्ध है।
5 days ago
पीएमश्री शासकीय प्राथमिक शाला आड़ेझर में समर कैंप का समापन !
6 days ago
गोपालगंज बिहार। शिक्षा बिभाग की समीक्षा बैठक जिला पदाधिकारी गोपालगंज पवन कुमार सिन्हा ने सभागार में की
6 days ago
गोपालगंज बिहार। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी को प्रबुद्ध समाज नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार द्बारा ” बिहार रत्न “2026 से अंलकृत किया गया है
6 days ago
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सागर जिले के केसली से करेंगे लाडली बहनों के खातों राशि अंतरित
6 days ago
गोपालगंज बिहार। श्री मिथिलेश तिवारी शिक्षा मंत्री बिहार को आज 13.6.26 को ” बिहार रत्न ” से अंलकृत किया गया