ताज़ा ख़बरें

पलेरा सपा एवं आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन पुलिस ने पुतला दहन रोका

जिला रिपोर्टर सुरेश कुमार चौधरी टीकमगढ़

 

*पलेरा: सपा और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, पुलिस ने पुतला दहन रोका*

 

 

 

पलेरा के थाना तिराहे पर आज समाजवादी पार्टी और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन करने का प्रयास किया गया। कार्यकर्ता पुतला फूंकने की तैयारी में थे, लेकिन ऐन वक्त पर पहुंची पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए पुतले को अपने कब्जे में ले लिया और कार्यकर्ताओं को उसे जलाने नहीं दिया।प्रदर्शन में ये *लोग रहे मौजूद:* इस दौरान सपा और आजाद समाज पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: रामकुमार यादव (जिला अध्यक्ष, सपा ओबीसी वर्ग) के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। आजाद समाज पार्टी के जिला उपाध्यक्ष केएल राहुल अहिरवार मौजूद रहे। इसके साथ ही माते अहिरवार, बल्ले राईन सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौके पर उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!