Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरेंदेश

पुलिस विभाग से 01 उपनिरीक्षक व 01 मुख्य आरक्षी हुये सेवानिवृत्त

पुलिस विभाग से 01 उपनिरीक्षक व 01 मुख्य आरक्षी हुये सेवानिवृत्त


चित्रकूट 29 फरवरी2024

*पुलिस विभाग से 01 उपनिरीक्षक व 01 मुख्य आरक्षी हुये सेवानिवृत्त*

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ शिवसंपत करवरिया

जनपद चित्रकूट पुलिस कार्यालय स्थित राघव प्रेक्षागार में पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरूण कुमार सिंह की अध्यक्षता में अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी की उपस्थिति में पुलिस विभाग में अपनी सेवा पूर्ण करने वाले अधिकारी/कर्मचारी की विदाई समारोह का आयोजन किया गया ।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक चित्रकूट द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे उ0नि0 मुन्नीलाल एवं मुख्य आरक्षी प्रभुदयाल को माला पहनाकर, प्रशस्ति-पत्र एवं उपहार प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गयी। इस दौरान सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारी/कर्मचारी एवं मौके पर उपस्थित अधिकारी/कर्मचारीगण को हल्का नास्ता करवाकर मुंह मीठा कराया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत हो रहे अधिकारी/कर्मचारी से कहा गया कि वह घर जाकर अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें एवं निरन्तर व्यायाम करते रहें, अपने जीवन का अमूल्य समय विभाग को दिया है, मैं समस्त पुलिस विभाग की ओर से आपके सुखद जीवन एवं परिवार की तरक्की की मनोकामना करता हूं ।
इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक शिवनारायण, प्रभारी एसओजी/सर्विलांस एम.पी. त्रिपाठी एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!