जिला रिपोर्टर
सुरेश कुमार चौधरी टीकमगढ़
*पुलिस बल की क्षमता सुदृढ़ करने की दिशा में पहल—पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम*
*कौशल, कानून और तकनीक का समन्वय—पुलिसकर्मियों के व्यावसायिक विकास पर फोकस*
*कानूनी अद्यतन, साइबर जागरूकता और तकनीकी दक्षता पर केंद्रित विशेष कार्यशाला*
पुलिस अधीक्षक, जिला टीकमगढ़ *श्री मनोहर सिंह मंडलोई* के नेतृत्व एवं निर्देशन में जिले की *पुलिस लाइन में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों* की व्यावसायिक दक्षता, तकनीकी समझ एवं विधिक क्षमता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस कंट्रोल रूम, टीकमगढ़ में *कानूनी,तकनीकी विषय-आधारित एवं चरणबद्ध प्रशिक्षण कार्यक्रमों* का आयोजन किया जा रहा है।
इन प्रशिक्षण सत्रों के अंतर्गत पुलिस लाइन में पदस्थ पुलिसकर्मियों को *नवीन आपराधिक एवं प्रक्रिया संबंधी कानूनों की विस्तृत एवं व्यावहारिक जानकारी*, विवेचना से संबंधित विषयों पर *समूह अध्ययन एवं केस आधारित चर्चा*, *सीसीटीएनएस प्रणाली का प्रभावी उपयोग*, *साइबर अपराधों की पहचान एवं नियंत्रण*, तथा *फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) से संबंधित तकनीकी प्रक्रियाओं* पर विशेषज्ञों द्वारा विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान *आधुनिक तकनीकों के व्यवहारिक उपयोग* को सरल एवं स्पष्ट रूप से समझाया जा रहा है, जिससे पुलिस कार्य में गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित हो सके।
प्रशिक्षण कार्यक्रमों में मैदानी स्तर पर कार्य करते समय सामने आने वाली *तकनीकी, प्रक्रियात्मक एवं भौतिक चुनौतियों* को दृष्टिगत रखते हुए उनके *व्यावहारिक एवं समाधानात्मक निराकरण* पर भी विशेष बल दिया जा रहा है, ताकि पुलिसकर्मी वास्तविक परिस्थितियों में अधिक दक्षता एवं आत्मविश्वास के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें।
उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रमों की *नियमित एवं दैनिक समीक्षा* *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिंह चौहान* द्वारा की जा रही है तथा प्रशिक्षण से प्राप्त *फीडबैक एवं प्रगति विवरण* पुलिस अधीक्षक को सतत रूप से अवगत कराया जा रहा है, जिससे प्रशिक्षण की प्रभावशीलता को निरंतर परिष्कृत किया जा सके।
टीकमगढ़ पुलिस का यह निरंतर प्रयास है कि पुलिस लाइन में तैनात बल को *प्रशिक्षित, तकनीकी रूप से सक्षम एवं उत्तरदायी* बनाकर आमजन को *त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण पुलिस सेवा* उपलब्ध कराई जा सके।
दैनिक वीर दृष्टि