मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत मंगलवार को जिला मुख्यालय बालोद के गंजपारा स्थित पोहा मिल में आयोजित जिला स्तरीय सामूहिक विवाह कार्यक्रम में बालोद जिले के कुल 163 जोड़ों का विधिवत् रीति-रिवाज के अनुसार विवाह संपन्न कराया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े वर्चुअली कार्यक्रम से जुड़े और नवदंपत्तियों के खुशहाल एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
देश 24 लाइव न्यूज़ -राजा खान रिपोर्टर जिला ब्यूरो बालोद
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में आज के दिन को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि प्रदेश भर में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रमों में कुल 6 हजार 414 जोड़े परिणय सूत्र में बंधकर अपने नवजीवन की शुरुआत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले गरीब परिवारों के लिए बेटियों का विवाह बड़ी चिंता का विषय होता था, लेकिन मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से अब जरुरतमंद परिवारों को बड़ी राहत मिली है। उन्होंने योजना की शुरुआत करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि योजना के प्रारंभ में 5 हजार रुपये की सहायता दी जाती थी, जिसे बढ़ाकर अब 35 हजार रुपये कर दिया गया है।
महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भी वर्चुअली जुड़कर नवविवाहित दंपत्तियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री तोमन साहू, कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, सीईओ जिला पंचायत श्री सुनील चंद्रवंशी, महिला एवं बाल विकास समिति की सभापति श्रीमती चुन्नी मानकर, जनपद पंचायत बालोद की महिला एवं बाल विकास समिति सभापति श्रीमती भूनेश्वरी चंद्राकर सहित अन्य अतिथियों ने उपस्थित होकर नवदंपत्तियों को आशीर्वाद दिया।
अतिथियों ने नवदंपत्तियों के बीच पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा वधुओं को मंगलसूत्र एवं बिछिया भेंट किए। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने कहा कि विवाह का यह पवित्र बंधन जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव है और सभी नवदंपत्तियों के उज्ज्वल एवं खुशहाल जीवन की कामना की। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत प्रत्येक नवविवाहित जोड़े को 35 हजार रुपये की सहायता राशि उनके खाते में अंतरित की जाएगी।
आशिकान-ए-रसूल का उमड़ा सैलाब: सुन्नी मुस्लिम आम जमात दल्ली राजहरा ने नातिया प्रोग्राम से मनाया ईद मिलादुन्नबी का जश्न
1 day ago
मरहबा या रसूलल्लाह की गूंज: दल्ली राजहरा में मजहबी शान-ओ-शौकत से मनाया गया मिलादुन्नबी का जश्न, मुल्क में अमन-चैन के लिए की गई दुआ
1 day ago
मस्जिदों में नमाज अदा कर निकाला जश्न ईद मिलाद उन नबी का पर्व शान शौकत जुलूस निकाला पैगंबर के जन्म उत्सव पर भव्य कार्यक्रम
1 day ago
नागालैंड के राज्यपाल श्री नंद किशोर यादव जी को डा0 श्री प्रकाश बरनवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष एकयुप्रेशर काउंसिल नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार की एकयुप्रेशर दर्शन पुस्तक महामहिम के पटना आवास पर भेट करते डा0 सुधा तिवारी, दीपक राय, लाडली
2 days ago
जयपुर में सजा सम्मान का मंच, जयपुर चॉइस अवार्ड 2026 का भव्य आयोजन
3 days ago
श्रवण माह का चतुर्थ सोमवार को कुंडेश्वर धाम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब भंडारे में भक्त जनों ने प्रसाद ग्रहण कर भोले बाबा का आशीर्वाद लिया
4 days ago
राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतिस्पर्धा में शिवाजी मुख़र्जी का चयन झारखंड राज्य स्तर पर
4 days ago
बदौसा के बरकतपुर और काजीपुर में नाले पर पुल नहीं होने से ग्रामीण परेशान, जान जोखिम में डालकर आवागमन करने को मजबूर
6 days ago
डॉक्टर शांतनु दीक्षित को अतिरिक्त प्रभार सौंपने पर सवाल 21 अगस्त को मुख्यमंत्री से की शिकायत अतिरिक्त प्रभार हटाने की मांग, ग्रामीण
6 days ago
गोपालगंज जिले के शिक्षिका पुष्पा प्रसाद शिक्षिका मध्य बिधालय कुचायकोट का चयन राष्ट्रीय शिक्षक पुस्कार के लिए हुआ जिन्हें राष्टपति द्बारा सम्मानित किया जाएगा। प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट प्रोडक्शन हाउस नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार ने निणंय लिया है कि गोपालगंज का नाम देश स्तर पर पहुचाने वाली पुष्पा प्रसाद पर डाकयूमेंटी फिल्म प्रवंध निदेशक डा0 श्री प्रकाश बरनवाल के मार्गदर्शन में निर्माता सुधा तिवारी द्बारा बनाया जाएगा ।