Uncategorizedअन्य खबरे

वायरल भाभी सीमा राजपूत के वीडियो पर आपत्तिजनक टिप्पणी से भड़का विवाद, घर में घुसकर पति के साथ मारपीट जलालाबाद (शाहजहाँपुर)। जलालाबाद क्षेत्र के ग्राम रैपुरा निवासी और सोशल मीडिया पर “वायरल भाभी” के नाम से चर्चित सीमा राजपूत के वीडियो पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर गांव में विवाद गहरा गया। बताया जा रहा है कि उनकी वीडियो पर गलत कमेंट किया जिसका विरोध करने पर दबंगों ने सीमा के घर में घुसकर उनके पति लुक्का के साथ जमकर मारपीट की। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पीड़ित परिवार ने मामले की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि सोशल मीडिया पर की गई अभद्र टिप्पणी का विरोध करना उन्हें भारी पड़ गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया है। दिशा समाचार पत्र

वायरल भाभी सीमा राजपूत के वीडियो पर आपत्तिजनक टिप्पणी से भड़का विवाद, घर में घुसकर पति के साथ मारपीट
जलालाबाद (शाहजहाँपुर)।
जलालाबाद क्षेत्र के ग्राम रैपुरा निवासी और सोशल मीडिया पर “वायरल भाभी” के नाम से चर्चित सीमा राजपूत के वीडियो पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर गांव में विवाद गहरा गया। बताया जा रहा है कि उनकी वीडियो पर गलत कमेंट किया जिसका विरोध करने पर दबंगों ने सीमा के घर में घुसकर उनके पति लुक्का के साथ जमकर मारपीट की।
घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पीड़ित परिवार ने मामले की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि सोशल मीडिया पर की गई अभद्र टिप्पणी का विरोध करना उन्हें भारी पड़ गया।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया है।
दिशा समाचार पत्र

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!