Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

मैनपुरी उत्तर प्रदेश। एसटीएफ का बड़ा एक्शन. मिलावटी पेट्रोल .डीजल बेचने वाला अंतर्राज्यीय गिरोह बेनकाब. दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार. हजारोः लीटर अपमिश्रित ईधन जप्त। मैनपुरी उत्तर प्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट

एसटीएफ का बड़ा एक्शन: मिलावटी पेट्रोल–डीजल बेचने वाला अंतर्राज्यीय गिरोह बेनकाब
दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, हजारों लीटर अपमिश्रित ईंधन जब्त

मैनपुरी  उत्तर प्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट

स्पेशल टास्क फोर्स (STF), उत्तर प्रदेश ने मिलावटी पेट्रोल और डीजल की अवैध बिक्री करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 09 फरवरी 2026 की देर शाम जनपद मैनपुरी में की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त
राधे श्याम — निवासी नित्या एन्क्लेव, जलेसर रोड, फिरोजाबाद
अंकित यादव — निवासी ग्राम सलेमपुर, थाना कुरावली, जनपद मैनपुरी

भारी बरामदगीSTF ने मौके से हजारों लीटर अपमिश्रित पेट्रोल–डीजल, मोबाइल फोन, कूटरचित आधार कार्ड, डेबिट कार्ड, पैन कार्ड, नकदी और फर्जी पेट्रोल पंप खोलने से जुड़े LOI व अन्य दस्तावेज बरामद किए। आईबीपी फिलिंग स्टेशन, ग्राम सलेमपुर (कुरावली) को सील कर दिया गया है।

कैसे चलता था फर्जीवाड़ाजांच में सामने आया कि आरोपी बायो-डीजल के नाम पर बिना अनुमति फर्जी पेट्रोल पंप खुलवाकर केमिकल युक्त मिलावटी ईंधन बेच रहे थे। इससे न केवल सरकारी राजस्व को नुकसान हुआ, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में वाहनों को भारी क्षति पहुंची।

पहले भी हो चुकी कार्रवाईSTF ने नवंबर 2025 में इसी नेटवर्क से जुड़े पांच आरोपियों को एटा से गिरफ्तार कर एक फ्यूल स्टेशन सील किया था। उसी कड़ी में यह ताजा कार्रवाई हुई।

कानूनी कार्रवाईदोनों आरोपियों के खिलाफ थाना कुरावली, मैनपुरी में बीएनएस की संबंधित धाराओं व आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!