Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा: आकाश झूले का हिस्सा गिरने से 3 घायल, एक की हालत गंभीर शिवरीनारायण,

शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा: आकाश झूले का हिस्सा गिरने से 3 घायल, एक की हालत गंभीर
शिवरीनारायण,

रोहित कुमार की रिपोर्ट

शिवरीनारायण मेले में मंगलवार शाम लगभग 4 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई जब मेले में संचालित आकाश झूले का एक चद्दर (शीट) पार्ट अचानक ऊपर से नीचे गिर पड़ा। हादसे के समय कुछ लोग झूले में झूल रहे थे, जबकि कई लोग टिकट काउंटर और लाइन के पास खड़े थे। गिरा हुआ हिस्सा वहीं खड़े लोगों पर आ गिरा, जिससे तीन व्यक्ति घायल हो गए।
घायलों की पहचान इस प्रकार है—
भूमिका कश्यप (23 वर्ष), निवासी मालदा, थाना जैजैपुर, जिला सक्ती — सिर में गंभीर चोट, बेहतर इलाज हेतु बिलासपुर रेफर।
चंद्रकांता कश्यप (15 वर्ष), निवासी बहुत, थाना हसौद, जिला सक्ती — शबरी अस्पताल में भर्ती।
गीताबाई साहू (50 वर्ष), निवासी न्यू थाना पामगढ़ — साधारण चोट, शबरी अस्पताल में उपचाररत।
घटना के तुरंत बाद पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को शबरी अस्पताल, शिवरीनारायण पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल युवती को प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर किया गया।
पुलिस जांच जारी
पुलिस ने मामले की प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है और झूला संचालक उमेश गुप्ता के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा मानकों की जांच की जा रही है और दोष पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!