विजय कुमार भारद्वाज/मुंबई मुंबई का बंदर, लंबा बाल, रेडी टू ईट होश उड़ा देने वाली साजिश का पर्दाफाश हुआ।
मुंबई:महाराष्ट्र . पुणे पुलिस ने ड्रग स्मैगलरों के खिलाफ अभियान चला रखा है, इसमें बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ड्रग तस्करों के बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है। हजारों करोड़ के मादक पदार्थ जब्त किए गए है,महाराष्ट्र के अलावा दिल्ली और दक्षिण भारत के कुछ इलाकों में भी छापे मारे गए। मुंबई, पुणे, दिल्ली से ड्रग तस्करों के पुणे मॉड्यूल के दो सदस्यों के पकड़े जाने से दिल्ली में भी इस मॉड्यूल के जरिए ड्रग तस्करी किए जाने का बड़ा मामला सामने आया है। यहां ड्रग की अत्यधिक खपत की वजह से दिल्ली पिछले कई वर्षों से ड्रग तस्करों को ट्रांजिट प्वाइंट बनी हुई है। पुणे मॉड्यूल ने जनवरी में ही दक्षिण दिल्ली के दो सघन आबादी वाले इलाके कोटला मुबारकपुर गांव व मस्जिद मोठ में दो दुकानें किराए पर लेकर उन्हें चोरी छिपे गोदामों में तब्दील कर दिया था। पुणे पुलिस अभी तक इस मामले में 3000करोड़ रूपये से ज्यादा के मादक पदार्थ जब्त कर चुकी है. अब इस मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। ड्रग तस्करों के सीक्रेट कोड वर्ड का पता चला है, जिसको डिकोड करने का दावा किया गया है। पुणे ड्रग कार्टेल केस में पुणे पुलिस ने ड्रग तस्करों के कई सीक्रेट कोड को डिकोड करने का दावा किया है। नशीले पदार्थों की तस्करी के दौरान इससे जुड़े लोगों को फर्जी नाम के साथ सीक्रेट कोड दिए गए थे। सीक्रेट कोड के जरिए ही तस्करों की आपस में बात होती थी। ताकि सुरक्षा एजेंसियों को इसके बारे में पता न चल सके. सुरक्षा एजेंसियों और निगरानी से बचने के लिए स्मैगलर आपस में कोड वर्ड के साथ बात करते थे। हालांकि सुरक्षाकर्मियों ने तस्करों के इस जाल की तोड़ कर स्मैगलरों को बेनकाब कर दिया है। पुलिस ने ड्रग स्मैगलरों की साजिश को नाकाम कर दिया है। सीक्रेट कोड का खुलासा कर कई बातों का खुलासा करने का दावा किया है। ड्रग के इस काले कारोबार में मुंबई का बंदर, लंबा बाल और रेडी टू ईट जैसे सीक्रेट कोड का इस्तेमाल किया जा रहा था। लंबा बाल का फर्जी नाम आरोपी वैभव माने का था, क्योंकि उसके बाल काफी लंबे है। मुंबई का बंदर इस केस में आरोपी और केमिकल एक्सपर्ट में पीएचडी धारक युवराज भुजबल को दिया गया था। पुलिस को शक न हो इसके लिए एमडी ड्रग की तस्करी के लिए रेडी टू ईट कोड वर्ड का इस्तेमाल किया जाता था, यानी खाद्य पदार्थ के पॉकेट में तस्करी की जा रही है। जांच में यह भी सामने आया है कि जेल में रहने के दौरान ही मास्टरमाइंड संदीप धुनिया की मुलाकात आरोपी वैभव माने और हैदर शेख से हुई थी. इस पहचान के बाद से ही ड्रग का बिजनेस पुणे में शुरू किया गया था। पुणे पुलिस ने अभी तक तकरीबन 3000 करोड़ रूपये की ड्रग जब्त की है। आने वाले समय में यह आंकड़ा बढ़ सकता है। क्योंकि पुलिस की कार्रवाई अभी जारी है. पुलिस ने बताया कि 3000 करोड़ रूपये की ड्रग जब्ती में अभी तक 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 5 अन्य संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस पुणे के साथ ही दिल्ली एनसीआर में भी छापेमारी कर रही है। बताया जा रहा है कि इस मामले में अभी कुछ और भी बड़े खुलासे हो सकते है। पुणे पुलिस की कार्रवाई के बाद अन्य सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट हो गई है।
बछरावां में व्यापार मंडल की बैठक नगर समस्याओं की उठी आवाज़
19 hours ago
व्यापार मंडल ने जन समस्याओं को लेकर तेज की सक्रियता
2 days ago
चेयरमैन बिहार बिधान परिषद् अपटु 2026 हिन्दी डाकयूमेंटी फिल्म के निर्माण के लिए प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट प्रोडक्शन हाउस नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार को बिहार फिल्म निगम बिहार सरकार से सुटिंग अनुमति एवं बिहार बिधान परिषद् से स्वीकृति मिली। प्रबंध निदेशक डा0 श्री प्रकाश बरनवाल के मार्गदर्शन में 25 एवं 26 अगस्त 2026 को बिहार बिधान परिषद् में सुटिंग होगी।
2 days ago
अपर कलेक्टर ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश पांढुर्णा, 18 अगस्त 2026/ कलेक्टर सभाकक्ष में मंगलवार को अपर कलेक्टर श्रीमती ज्योति ठाकुर की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में नागरिकों की विभिन्न समस्याओं से संबंधित 10 आवेदन प्राप्त हुए। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर सुश्री मेघा शर्मा, सुश्री नेहा सोनी सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। अपर कलेक्टर श्रीमती ज्योति ठाकुर ने जनसुनवाई में उपस्थित नागरिकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार परीक्षण कर समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में शिक्षा, स्वास्थ्य, राजस्व, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति सहित विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए गए। एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला भाषी में स्थानांतरण आदेश के बावजूद संबंधित शिक्षिका द्वारा शाला में उपस्थिति दर्ज नहीं कराने का मामला सामने आया। इसी प्रकार ग्राम तिगांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ स्टाफ की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने संबंधी आवेदन भी प्रस्तुत किया गया। राजस्व संबंधी मामलों में प्लाट के स्वत्व, स्वामित्व एवं आधिपत्य से जुड़े राजस्व अभिलेखों में त्रुटि सुधार, लंबित प्रकरण के निराकरण, धारणा अधिकार के तहत स्थायी पट्टा प्रदान करने तथा स्वामित्व निर्धारण प्रमाण-पत्र जारी करने संबंधी आवेदन प्राप्त हुए। खेत के सीमांकन एवं अवैध कब्जे के प्रयास से संबंधित शिकायत भी नागरिक द्वारा प्रस्तुत की गई। इसके अलावा प्रसूति के बाद मातृ योजना का लाभ नहीं मिलने, पुत्र के नाम से राशन उपलब्ध नहीं होने, प्राथमिक शिक्षक को ग्राम की पदस्थ शाला से अन्यत्र स्थानांतरित करने सहित अन्य समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए गए। नगर के शासकीय हिंदी प्राथमिक विद्यालय में सांदीपनी विद्यालय की कक्षा पहली से पांचवीं तक प्रारंभ करने एवं बच्चों के लिए स्मार्ट क्लास संचालित करने की मांग भी रखी गई। शाला भवन की छत की मरम्मत कराने संबंधी आवेदन भी जनसुनवाई में प्राप्त हुआ। अपर कलेक्टर ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए आवेदकों की समस्याओं का नियमानुसार एवं समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए।
2 days ago
महेश दोहरे ने कलेक्टर विवेक श्रोतिय पर भरोसा जताते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि प्रशासन पूरे मामले को निष्पक्षता से दिखेगा । उनकी मांग है कि वायरल वीडियो के साथ मूल वीडियो की भी जांच कराई जाए और दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद
3 days ago
वायरल वीडियो से बल्देवगढ़ में हलचल परियोजना अधिकारी महेश दोहरे बोलें वीडियो एडिट है। दोहरे ने कलेक्टर पर भरोसा जताते हुए कहा दोनों पक्षों की निष्पक्षता से जांच मे वास्तविकता तस्वीर साफ होगी
3 days ago
देश के एकमात्र मजदूर संचालित शहीद अस्पताल में अत्याधुनिक सिटी स्कैन का उद्घाटन, अब 24 घंटे मिलेगी सुविधा
3 days ago
ईद मिलादुन्नबी के शुभ मौके पर बालोद जिले में ‘ड्राई डे’ की मांग, रज़ा यूनिटी फ़ाउंडेशन ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
3 days ago
जमीन विवाद में खूनी संघर्ष कुल्हाड़ी से किया हमला कर एक व्यक्ति की हत्या
4 days ago
80वां स्वतंत्रता दिवस : रेलवे इंस्टीट्यूट दल्ली राजहरा में गूंजे देशभक्ति के सुर, विजेता बने दीपक सोना