उज्जैन चिमनगंज थाना क्षेत्र में चोर गिरोह ने दो कॉलोनियों के सूने मकानों को निशाना बनाकर जेवर, लैपटॉप, एलईडी सहित नकदी पर हाथ साफ किया। जिसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई है। उज्जैन। शिवनारायण पिता लक्ष्मीनारायण परमार निवासी ए सेक्टर विनायक ग्रीन सिटी केटरिंग के आर्डर का काम करता है और तीन दिन पहले पानबिहार स्थित घर गया था। शिवनारायण ने बताया कि अज्ञात बदमाशों ने दरवाजे का सेन्ट्रल लॉक खोलकर घर में प्रवेश किया और अलमारी में रखे 30 हजार रुपए के अलावा एलईडी व बाउंड्री में रखी बाइक चोरी कर ले गए। इसी प्रकार गिरीराज रतन कॉलोनी कानीपुरा रोड पर रहने वाले पटवारी वीरेन्द्र पिता देवनारायण परमार निवासी मांदलाखेड़ी कालापीपल के सूने मकान का ताला तोड़कर चोरों ने घर में रखा लेपटॉप, नकदी रुपये व चांदी की चेन, कड़े आदि सामान चोरी कर लिया। 17 से 19 फरवरी के बीच हुई उक्त चेारी की वारदातों की जानकारी मिलने के बाद दोनों ने चिमनगंज थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। फुटेज में दिखे नकाबपोश चार बदमाश शिवनारायण परमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में चार बदमाश मुंह पर कपड़ा बांधे दिख रहे हैं। कॉलोनी में अलग-अलग स्थानों के सीसीटीवी फुटेज में बदमाशों के चेहरे स्पष्ट दिखाई नहीं दिए लेकिन उनकी उम्र 30 से 40 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है। पुलिस फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है। गुमटी का टीनशेड हटाकर चोरी इधर कोतवाली पुलिस ने बताया कि निजातपुरा स्थित गुमटी का टीनशेड उठाकर अज्ञात बदमाश ने यहां से 10 हजार रुपए नगद और 2 हजार रुपये की दूध सामग्री चोरी कर ली। मामले में भूपेश पिता तेजकुमार जैन निवासी नजरअली मार्ग ने थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके एक दिन पूर्व चोरों ने माधव नगर थाना क्षेत्र के दमदमा में रहने वाले एडीजे के घर को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में एससी-एसटी राहत प्रकरणों पर उच्च स्तरीय समन्वय बैठक
2 days ago
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के नेतृत्व में नशा उन्मूलन को लेकर जिला स्तरीय NCORD समिति की महत्वपूर्ण बैठक
2 days ago
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खंडेलवाल ने टीकमगढ़ जिला बैठक जनप्रतिनिधि बैठक एवं छोटी टोली बैठक और गांव चलों अभियान को संबोधित
2 days ago
गोपालगंज बिहार। बाल बिबाह पर आधारित टेली फिल्म ” अंधेरे में रोशनी की किरण ” प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार द्बारा निर्मित एवं इंडियन डाकयूमेंटी फिल्मस द्बारा शीघ्र जनमानस के बीच प्रस्तुत किया जाएगा। फिल्म में मुख्य कलाकार समीर एव सोनी है तथा निर्माता पुष्पा रानी बरनवाल, सह निर्माता सुधा तिवारी, निदेशक समीर, दिवाकर द्विवेदी, पटकथा लेखक डा0 श्री प्रकाश बरनवाल है। फिल्म सुटिंग का अनुमति बिहार फिल्म निगम से प्राप्त हेतथा फिल्म का टाइटिल वेस्टर्न फिल्म प्रोडूसर एसोसिएशन द्बारा मिला है।
3 days ago
मुस्कान अभियान, एसपी मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में प्रभावी कार्रवाई
3 days ago
लखनऊ उत्तरप्रदेश। देवरिया जनपद के गैस एजेन्सी की बड़ी लापरवाही उजागर. डीएम ने दिया FIR के आदेश। लखनऊ उत्तरप्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट
3 days ago
लखनऊ उत्तरप्रदेश। इंस्पेक्टर से लेकर सिपाही तक एक झटके मे सभी हुए लाईन हाजिर। लखनऊ उत्तरप्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट
3 days ago
कोटा शहर में पुलिस की मनमानी बच्ची के हाथ से छीना मोबाइल
3 days ago
पुलिस का अत्याचार
3 days ago
लखनऊ उत्तरप्रदेश। गंगाजल की कसम .और खौफनाक कत्ल. सीएम सीटी गोरखपुर मे अवैध संबंधों का लहू से सना अंत। लखनऊ उत्तरप्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट