Uncategorizedताज़ा ख़बरेंहिमाचल प्रदेश

शिमला जिला के नेरवा में उस समय सनसनी फ़ैल गई जब एक ज्वेलर का शव उसी के किराए के मकान से बरामद हुआ

शिमला जिला के नेरवा में उस समय सनसनी फ़ैल गई जब एक ज्वेलर का शव उसी के किराए के मकान से बरामद हुआ। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल किंतु पता चला कि ये एक योजनाबद्ध मर्डर का मामला है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक के दोनों हाथ तार से बांधे थे जिसके बाद उसे पानी के ड्रम में डाला गया था। मृतक के सिर व शरीर पर कई गहरे घाव थे। वहीं घर में खूंन के छींटे बिखरे पड़े थे।
मृतक की पहचान 56 वर्षीय गगन सिंह के रूप में हुई है जो गांव शिशनी पूर्वी चंपारण बिहार का निवासी बताया जा रहा। गगन नेरवा में ही ज्वैलर की दुकान चलाता था।
थाना प्रभारी जयंत करण गौतम ने बताया कि फॉरेंसिक टीम को साक्ष्य जुटाने के लिए मौके पर बुलाया गया है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम के लिए IGMC शिमला भेजा जाएगा। जिसके बाद मौत के कारणों का पता चलेगा।
बताया जा रहा है कि गगन के बेटे विशाल ने आज सुबह उन्हें कई बार फोन किया, लेकिन फोन किसी ने नहीं उठाया तो किसी परिचित को फोन किया गया। जब परिचित छोटे लाल ने गगन के घर जाकर देखा तो तो वहां शव पड़ा था। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई कि आखिर इस तरह का मर्डर किसने और क्यों किया।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!