अंबेडकरनगर
जिले के तीन विधानसभा क्षेत्र अकबरपुर, कटेहरी व टांडा में 17 नई सड़कों का निर्माण होगा। नाबार्ड की ओर से 19 करोड़ से अधिक राशि से सड़कों के निर्माण को शासन ने मंजूरी भी प्रदान कर दी है। मार्च में टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। इससे लगभग लगभग एक लाख की आबादी का आवागमन सुलभ होगा।नागरिकों के सुगम सफर के लिए अलग-अलग योजनाओं के तहत केंद्र व राज्य सरकारों द्वारा नई सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। साथ ही बुरी तरह क्षतिग्रस्त सड़कों का नवीनीकरण भी किया जा रहा है। इसी क्रम में अब नाबार्ड योजना के तहत 17 सड़कों का नए सिरे से निर्माण किए जाने के लिए शासन ने मंजूरी प्रदान की है। 19 करोड़ 34 लाख 22 हजार रुपये की लागत से तीन विधानसभा क्षेत्र अकबरपुर, कटेहरी व टांडा में सड़कों का निर्माण होगा।प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग कार्यालय के अनुसार विधानसभा क्षेत्र अकबरपुर में छह करोड़ 81 लाख 24 हजार रुपये की लागत से छह सड़कों का निर्माण होगा। इसी प्रकार कटेहरी विधानसभा क्षेत्र में पांच सड़कों का निर्माण पांच करोड़ 56 लाख 92 हजार रुपये तो विधानसभा क्षेत्र टांडा में छह सड़कों का निर्माण छह करोड़ 96 लाख रुपये की लागत से होगा।अकबरपुर गौहनिया मार्ग से रतनपुर संपर्क मार्ग, मया टांडा मार्ग से साबिकापुर सपंर्क मार्ग, पौसरा रजवाहा से भिखारीपुर संपर्क मार्ग, महुवारी से मिर्जापुर संपर्क मार्ग, भारीडीहा के बेलासपुर संपर्क मार्ग, अहेथा से कोझरगंज संपर्क मार्ग, ताराकला से उसरा का पुरवा संपर्क मार्ग, तुलसीपुर से कल्याणपुर संपर्क मार्ग, औलियापुर से सुझरी संपर्क मार्ग, डइयाडीह से मुर्तजापुर संपर्क मार्ग, खानजहांपुर से अहादे संपर्क मार्ग, फतेह जहूरपुर से मखदूमपुर संपर्क मार्ग, सुलेमपुर डिहवा हरिजन बस्ती संपर्क मार्ग, ढेकवा संपर्क मार्ग, बसहिया संपर्क मार्ग, एकडल्ला संपर्क मार्ग व जल्लापुर साबुकपुर मुख्य मार्ग से हरनी डीहा संपर्क मार्ग का निर्माण होगा।नाबार्ड योजना के तहत 17 सड़कों के निर्माण को शासन ने मंजूरी प्रदान की है। आचार संहिता से पहले टेंडर प्रक्रिया खोल दी जाएगी। – अजय जायसवाल, सहायक अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण
गोपालगंज बिहार। प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार द्बारा बिहार फिल्म निगम से सुटिंग अनुमति प्राप्त गुरुद्बारा पटना साहिब डाकयूमेंटी फिल्म निर्मित किया गया है जिसके निर्माता पुष्पा रानी बरनवाल है , इस डाकयूमेंटी फिल्म को prabhu entertainment you tube chanel पर देखा जा सकता है।
5 days ago
गोपालगंज बिहार। राष्ट्रीय एकता दल नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार का बिशिष्ट सदस्य बनकर राष्ट्रीय एकता दल के जिला, प्रदेश एवं राष्ट्रीय पदाधिकारी बनने के लिए डा0 श्री प्रकाश बरनवाल से 9934969232 पर 5.6.26 तक दिन 10 बजे से दिन 12 बजे तक संपर्क करें।
5 days ago
गोपालगंज बिहार। राष्ट्रीय एकता दल का बिशिष्ट सदस्य बन जिला, प्रदेश, केंद्रीय राष्ट्रीय एकता दल का पदाधिकारी बनने के लिए संपर्क करें- डा0 श्री प्रकाश बरनवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय एकता दल नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार 9934969232
7 days ago
वनवासी नहीं हम देश के मूलनिवासी वनवासी शब्द कहने पर गृहमंत्री अमित शाह के पुतले को दहन से पुलिस द्वारा रोका विरोध प्रदर्शन किया।
1 week ago
गोपालगंज बिहार। 33 राष्ट्रीय एकयुप्रेशर चिकित्सक सम्मेलन एवं एकयुप्रेशर जनक डा0 चंद्रमा प्रसाद गुप्त की 105 वीं जयंती पर गोपालगंज जिले की डा0 सुधा तिवारी को माला राष्ट्रीय राधिका रानी एकयुप्रेशर पुरस्कार 2026
1 week ago
टीकमगढ़ बल्देवगढ के अंतर्गत दुकान हटा,मां गहौली शराब दुकान पर आरोप क्षेत्रों में अवैध सप्लाई बेधड़क आबकारी विभाग सवालों के घेरे में।
1 week ago
पथराटोला रजही डैम में डूबा युवक ,6 घंटे बाद मिला शव
1 week ago
एसपी मनोहर सिंह मंडलोई के नेतृत्व में युवा जोड़ो अभियान बल्देवगढ में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम ने युवाओं में बढ़ाया आत्मविश्वास और जागरूकता
2 weeks ago
दाबे खोखले खरगापुर नगर परिषद की लापरवाही से प्यासी पड़ी निशुल्क प्याऊ। राहगीरों कि सुध लेने वाला कोई नहीं कागजों भरपूर सप्लाई
2 weeks ago
नर्मदापुरम में अखण्ड हिंदू वाहिनी ने किया जनसंपर्क , कार्यक्रम दी संगठन की जानकारी