दल्ली राजहरा में दास पान ठेला चौक के पास बीएसपी की सीवरेज पाइप लाइन बिछाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। खुदाई के दौरान अचानक मिट्टी धंस जाने से मजदूर दब गए, जिससे तीन लोगों की मौत होने की खबर सामने आई है। हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।
सुरक्षा व्यवस्था को दरकिनार कर 10 फीट गहरे गड्ढे में कराया जा रहा था काम, जांच की उठी मांग
जानकारी के मुताबिक मृतकों में किशुन कुमार, राकेश कुमार तथा बैशाखिन नामक महिला शामिल हैं। देर रात तक मिली जानकारी में कुल चार मजदूरों की मौत की पुष्टि की जा रही है, जिनमें दो पुरुष और दो महिलाएं शामिल बताए जा रहे हैं।
मिट्टी धसकने से मलबे में दबे मजदूर
बताया जा रहा है कि बीएसपी की सीवरेज लाइन के लिए करीब 10 फीट गहरे गड्ढे में पाइप बिछाने का कार्य चल रहा था। इसी दौरान अचानक मिट्टी खिसक गई और अंदर काम कर रहे मजदूर मलबे में दब गए। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों, पुलिस और प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य शुरु किया गया।
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
घटना के बाद निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों की अनदेखी को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि मजदूरों को बिना पयप्ति सुरक्षा उपकरणों और सुरक्षा इंतजामों के गहरे गड्ढे में काम कराया जा रहा था। ऐसे में यह हादसा लापरवाही का मामला माना जा रहा है।
सांसद भोजराज नाग पहुंचे घटनास्थल
घटना की जानकारी मिलते ही कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भोजराज नाग भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी लेते हुए राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता दिलाने की बात कही।
कार्रवाई की मांग
स्थानीय लोगों ने घटना की उच्च स्तरीय जांच कर जिम्मेदार प्रशासनिक और संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। प्रशासनिक अधिकारी भी
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, ग्राम रजही में ग्रामीणों ने देशभक्ति का लिया संकल्प
2 days ago
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं 🇮🇳
2 days ago
समस्त देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 🇨🇮
2 days ago
मधुबनी : झंझारपुर अनुमंडल के रुद्रपुर थाना में देशभक्ति के माहौल के बीच मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
2 days ago
आजादी के 80 वर्षगांठ हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व
2 days ago
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी एवं छत्तीसगढ़ राज्य खदान श्रमिक संघ कार्यालय (मोजेस भवन) में गरिमामय माहौल में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, जिला सचिव कॉमरेड अनिल यादव ने किया ध्वजारोहण
3 days ago
दल्ली राजहरा जामा मस्जिद में लहराया तिरंगा, देश की सलामती के लिए उठीं दुआएं, बड़े ही शान से फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज
4 days ago
जन सेवा सीमित द्वारा लगाए
4 days ago
भारतीय स्टेट बैंक राजहरा और व्यापारी संघ के साझा प्रयास से सुलझी दल्ली राजहरा में चिल्लर की समस्या
4 days ago
महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी ने किया आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को सेवा से पृथक