ताज़ा ख़बरें

भीषण सड़क हादसे में बुझ गए तीन घरों के चिराग – सड़क पर बिखरे शरीर के टुकड़े… बालोद में 3 दोस्तों की दर्दनाक मौत

छत्तीसगढ़ के बालोद में कार और बाइक की भीषण टक्कर में तीन दोस्तों की मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए। पुलिस जांच में जुटी है और फरार कार चालक की तलाश जारी है।

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के खैरीडीह गांव के पास तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि, तीनों के शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए। इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल है और हर कोई इस दर्दनाक मंजर को याद कर सिहर उठा।

कैसे हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, सिर्राभाठा निवासी तरुण यादव, राहुल सेवता और नरेंद्र भुआर्या एक ही बाइक से देवरी की ओर से डौंडीलोहारा जा रहे थे। रात करीब 10 बजे जैसे ही वे खैरीडीह गांव के पास पहुंचे, सामने से तेज रफ्तार में आ रही एक कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि कार दल्लीराजहरा से राजनांदगांव की ओर जा रही थी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों युवक दूर जा गिरे।

हादसे की भयावह तस्वीर

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे का दृश्य बेहद भयावह था। टक्कर के बाद एक युवक का हाथ शरीर से अलग हो गया, जबकि दूसरे का पैर कटकर करीब 50 मीटर दूर जा गिरा। तीसरे युवक को भी गंभीर चोटें आईं। राहुल सेवता ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ा, जबकि बाकी दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी। शनिवार सुबह ग्रामीणों को घटनास्थल से दूर राहुल का कटा हुआ पैर मिला, जिससे हादसे की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!