
*भाजपा
कोर कमेटी की बैठक के बाद प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर व संभाग प्रभारी गौरव रनदिबे ने जिला बैठक में कार्यकर्ताओं को सिखाया बूथ मजबूती के साथ अनुशासन का पाठ।*
टीकमगढ़। आज प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर व सागर संभाग प्रभारी गौरव रनदिबे का टीकमगढ़ प्रवास रहा जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने बताया कि स्थानीय भाजपा कार्यालय पर टीकमगढ़ प्रभारी मंत्री कृष्णा औगौर के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश महामंत्री व सागर संभाग प्रभारी गौरव रनदिबे , भाजपा जिला प्रभारी पुष्पेंद्रनाथ गुड्डन औऔपाठक, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उमिता राहुल सिंह व पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अमित नुना की उपस्थिति में संगठन की मजबूती को लेकर कोर कमेटी की बैठक हुई। जिसके बाद भाजपा कार्यालय में जिला बैठक आयोजित हुई जिसमें मुख्य रूप से मंच पर टीकमगढ़ प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर, भाजपा प्रदेश महामंत्री व सागर संभाग प्रभारी गौरव रनदिबे, भाजपा जिला प्रभारी पुष्पेंद्रनाथ गुड्डन पाठक, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत , जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उमिता राहुल सिंह, पूर्व विधायक राकेश गिरी गोस्वामी, महामंत्री मनोज देवलिया व अश्वनी चढ़ार सहित भाजपा पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी एवं मोर्चा अध्यक्ष उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि व दीप प्रज्ज्वलित कर हुई। प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर ने कहा कि आप सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बहुत ही मेहनती है, मैंने जब से टीकमगढ़ का प्रभार संभाला है यही मेरा प्रयास रहा है टीकमगढ़ जिला प्रदेश में पहले पायदान पर आए व पूरे प्रदेश में आदर्श जिला स्थापित हो और यह प्रयास आप सब की मेहनत से पूरा होता दिख रहा है। हमें संगठन को मजबूत बनाते हुए पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचना है जिसका पार्टी कार्यकर्ता सेतु का कार्य करेगा। भाजपा प्रदेश महामंत्री व सागर संभाग प्रभारी गौरव रनदिबे ने कहा कि हमें नियमित रूप से कार्यकर्ताओं के संग बैठकर संगठन की मजबूती पर काम करना होगा, हर माह की शुरुआत में मंडल की बैठक , जिला बैठक व शक्ति केंद्र व बूथ स्तर पर बैठक करना है, जिसमें अपेक्षित श्रेणी में जिला पदाधिकारी से लेकर शक्ति केंद्र संयोजक व बूथ अध्यक्ष तक शामिल होंगे , मई माह में ही जिला प्रशिक्षण वर्ग में जिसमें संगठन की विचारधारा , कार्य पद्धति एवं अनुशासन आपको सिखाया जाएगा। हमारे बीच में समाज में एक अच्छे वर्ग के बीच हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुनना है। हमारे संगठन में कार्यकर्ता महत्वपूर्ण भूमिका में होता है हमें अपनी जिम्मेदारियां का पूरी कर्तव्य निष्ठा के साथ पालन करना है। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत ने कहा कि भाजपा के आगामी कार्यक्रमों, मंडल व शक्ति बैठक को हमें गंभीरता से लेकर संगठन की विचारधारा के साथ अपने कार्य में जुटना है , हमें संगठन को मजबूत बनाते हुए जमीनी स्तर पर कार्य करना होगा। बैठक में शिक्षक प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक डॉ महेश पालीवाल,संभाग सोशल मीडिया प्रभारी अंशुल परिहार,भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रीति शर्मा, प्रजातंत्र गंगेले, विकास यादव, रीतेश भदौरा, अंकित तोमर,पवन जैन व रामगोपाल चौरसिया, मंत्री भजनलाल कुशवाहा, अंशुल व्यास,अरविंद रैकवार, निकिता प्रजापति, पुष्पा यादव, मीरा खरे व सुखवती आदिवासी,सह कोषाध्यक्ष प्रशांत जैन, कार्यालय मंत्री शिवचरण उटमालिया, सह कार्यालय मंत्री संध्या सोनी व आदित्य परमार,सोशल मीडिया संयोजक शुभम व्यास, मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी, राजेश नायक, गणेश आदिवासी, पंकज प्रजापति, आशुतोष भट्ट, अनीश खान, सतेंद्र सौर,विभा श्रीवास्तव, रामा रजक,नरेश तिवारी, बृजेंद्र लोधी, हरीश अहिरवार, अमित जैन व रोहित चौरसिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

