ताज़ा ख़बरें

संवेदनशील संवाद से सुरक्षित सफर कि ओर, प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर ने एसपी मनोहर सिंह मंडलोई व कलेक्टर विवेक श्रोतिय के साथ 20 चालकों को पर पहनाये हेल्मेट 15 जिम्मेदार नागरिक सम्मानित

टीकमगढ़ जिला रिपोर्टर सुरेश कुमार चौधरी

संवेदनशील संवाद से सुरक्षित सफर की ओर—प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने एसपी श्री मनोहर सिंह मंडलोई व कलेक्टर श्री विवेक श्रोतीय के साथ 20 चालकों को मौके पर पहनाए हेलमेट, 15 जिम्मेदार नागरिक सम्मानित

 प्रभारी मंत्री जी ने सराहा हेलमेट अभियान, एसपी श्री मंडलोई के प्रयास से 70 चालकों को मिला सुरक्षा कवच

 “हेलमेट नियम नहीं, जीवन की सुरक्षा का आधार”—प्रभारी मंत्री का संदेश, जागरूकता और सम्मान से सड़क सुरक्षा को मिला नया आयाम

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों एवं माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर तथा पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाना की मंशा के अनुरूप सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु जिले में जन-जागरूकता आधारित हेलमेट अभियान संवेदनशील एवं प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री मनोहर सिंह मंडलोई के नेतृत्व में यह अभियान निरंतर जनसहभागिता के साथ आगे बढ़ रहा है।

इसी क्रम में दिनांक 06 मई 2026 को थाना देहात परिसर में आयोजित विशेष कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर के द्वारा वाहन चालकों से सीधा संवाद स्थापित किया गया। कार्यक्रम के दौरान यातायात नियमों के महत्व, हेलमेट के उपयोग एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता को सरल एवं व्यवहारिक रूप में समझाया गया।

कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री जी ने पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई एवं कलेक्टर श्री विवेक श्रोतीय की उपस्थिति में ट्रेफिक नियमों का पालन करने वाले 15 वाहन चालकों (जिम्मेदार नागरिकों) को पानी की बोतल भेंट कर सम्मानित किया गया, जिससे सकारात्मक व्यवहार को प्रोत्साहन मिला। वहीं बिना हेलमेट वाहन चला रहे 20 चालकों को मौके पर ही हेलमेट पहनाकर उन्हें सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक किया गया तथा नियमों के पालन हेतु प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर वाहन चालकों को हेलमेट के महत्व, सड़क दुर्घटनाओं के जोखिम एवं उससे होने वाले नुकसान के बारे में सहज संवाद के माध्यम से अवगत कराया गया, जिससे वे स्वयं एवं अपने परिवार की सुरक्षा के प्रति अधिक सजग बन सकें।

 प्रभारी मंत्री का संदेश:

हेलमेट केवल एक नियम नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा का आधार है। हमारा उद्देश्य दंडात्मक कार्यवाही नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक को सुरक्षित रखना है। जो नागरिक नियमों का पालन कर रहे हैं, उनका सम्मान और जो अभी जागरूक नहीं हैं, उन्हें प्रेरित करना—इसी संतुलन से एक सुरक्षित समाज का निर्माण संभव है।

 उल्लेखनीय है कि *पूर्व में भी पुलिस अधीक्षक द्वारा शहर में 50 वाहन चालकों* को हेलमेट पहनाकर जागरूक किया जा चुका है, जो इस अभियान की निरंतरता और प्रभावशीलता को दर्शाता है।

उपस्थित गणमान्य एवं अधिकारी

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उमिता सिंह, पूर्व विधायक श्री राकेश गिरी, श्री महेश यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिंह कुशवाहा, एसडीओपी टीकमगढ़ श्री राहुल कटरे, तहसीलदार टीकमगढ़, रक्षित निरीक्षक श्री कनक सिंह चौहान, थाना प्रभारी देहात निरीक्षक चंद्रजीत यादव, यातायात प्रभारी सूबेदार आर्या पाराशर सहित जनप्रतिनिधि, पुलिस अधिकारी, पत्रकारगण एवं आमजन उपस्थित रहे।

यह पहल न केवल यातायात नियमों के पालन को प्रोत्साहित करती है, बल्कि पुलिस की मानवीय एवं संवेदनशील कार्यशैली को भी दर्शाती है, जो एक सुरक्षित, सजग और जिम्मेदार समाज के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

 टीकमगढ़ पुलिस

सुरक्षा • संवेदनशीलता • विश्वास — जनहित में समर्पित

 आपकी सुरक्षा — हमारा संकल्प

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!