ताज़ा ख़बरें

बालोद के मुक्केबाजों का शानदार प्रदर्शनः स्टेट म्यू थाई चैंपियनशिप में जीते 4 गोल्ड समेत कई पदक

दल्लीराजहरा में आयोजित म्यू थाई स्टेट चैंपियनशिप में बालोद के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए पदकों की झड़ी लगा दी है। जय बजरंग अखाड़ा व्यायाम शाला के ब्रदर्स कॉम्बैट क्लब के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है।

इन खिलाड़ियों ने बढ़ाया मान

कोच आकाश यादव के कुशल मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने रिंग में अपना दम दिखाया। पदक जीतने वाले मुख्य खिलाड़ी इस प्रकार हैं:

भव्य देशलहरेः 30 किग्रा भार वर्ग (11 वर्ष) स्वर्ण पदक

अभय यादव: 50 kg वेट कैटेगरी (13 साल) – गोल्ड मेडल

बसंत लेडिया: 40 किग्रा भार वर्ग (15 वर्ष) – स्वर्ण पदक

दिव्यांश उर्वशाः 40 किग्रा भार वर्ग (15 वर्ष) – स्वर्ण पदक

हर्ष साहू: 58 किग्रा भार वर्ग (16 वर्ष) कांस्य पदक

गौरतलब है कि ब्रदर्स कॉम्बैट क्लब के खिलाड़ियों ने केवल राज्य स्तर पर ही नहीं, बल्कि हाल ही में लखनऊ में आयोजित राष्ट्रीय एमएमए बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भी स्वर्ण और कांस्य पदक जीतकर अपनी काबिलियत साबित की थी।

जय बजरंग अखाड़ा व्यायाम शाला बालोद में केवल खेल ही नहीं, बल्कि युवाओं के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया जाता है। यहाँ कबड्डी, कुश्ती, मलखंभ, बॉक्सिंग और अखाड़ा का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है। संस्था का उद्देश्य युवाओं को खेल के साथ-साथ भक्ति, अनुशासन और देश सेवा (सेना व पुलिस) के लिए तैयार करना है।

खिलाड़ियों की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर संस्था के सचिव विजय पारख ने जानकारी साझा की। इस अवसर पर प्रशिक्षक नेमीचंद नाग, आनंद ढीमर, रामेश्वर ढीमर, रवि पटेल, तनवीर आलम, जागेश्वर साहू, द्वारिका सिन्हा और मुकेश यादव सहित अन्य सदस्यों ने खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!