ताज़ा ख़बरें

तहसीलदार पलक जैन ने बेजुबान पक्षी मित्रों को शिक्षकों के साथ लगायें पानी के सकोरे। जिम्मेदार लोगों को पहल करनी चाहिए बेजुबानों के लिए रे

जिला रिपोर्टर सुरेश कुमार चौधरी टीकमगढ़

 

*तहसीलदार ने बेजुबान पक्षी मित्र एवं शिक्षकों के साथ लगाए सकोरे,,,* जिम्मेदार लोगों को आगे आना चाहिए।

 

शिक्षा नवाचार ग्रुप द्वारा पिछले चार वर्षों से की जा रही है सार्थक पहल,पक्षियों की प्यास बुझाने बढ़ाई जा रही है जागरूकता,,

बड़ागांव धसान,,गर्मी प्रारंभ हो गई हैं गर्मियों में सबसे अधिक परेशानी पशु पक्षियों को उठानी पड़ती है गर्मी के चलते पक्षियों को पानी के लिए परेशान ना होना पड़े इसके लिए शिक्षा नवाचार ग्रुप द्वारा पिछले 4 वर्षों से निरंतर सकोरा अभियान जारी है,

 

बड़ागांव धसान ।तहसील परिसर में आज तहसीलदार पलक जैन,अतिरिक्त तहसीलदार महिपाल सिंह,नायब तहसीलदार दिनेश यादव ने शिक्षा नवाचार ग्रुप के अंतर्गत पक्षी मित्र शिक्षकों के साथ पक्षियों की प्यास बुझाने हेतु सकोरे लगाएं,,

इस अवसर पर तहसीलदार पलक जैन ने कहा कि इस भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए दाना,पानी की व्यवस्था बहुत ही आवश्यक है हम सभी जगह जगह पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए सकोरे लगाने का कार्य करें, यह पक्षी हमारे पर्यावरण का अभिन्न अंग है हमारा परम कर्तव्य है कि हम सब इनकी रक्षा करें।

अतिरिक्त तहसीलदार श्री महिपाल सिंह ने कहा कि आसमान में विचरण कर रहे मूक पक्षियों के लिए पानी पिलाना बहुत ही पावन पुनीत कार्य है इस कार्य को प्राथमिकता से करना हमारा कर्तव्य है ।

शिक्षा नवाचार ग्रुप के संस्थापक शिक्षक संजय जैन ने कहा कि सकोरे लगाने का कार्य पिछले 4 वर्षों से अनवरत जारी है पेड़ों की कटान, बढ़ती मॉडर्न टेक्नोलॉजी, भोजन की कमी से पक्षियों को सर्वाधिक नुकसान पहुंच रहा है आजकल पक्षियों की कमी होती जा रही है उन्हें संरक्षित करने के लिए यह छोटा सा प्रयास है एवं सभी से उन्होंने अपील की की इन गर्मियों के दिनों में अपनी-अपनी छतों पर,बालकनी,पेड़ों, पार्कों में सार्वजनिक जगहों पर मिट्टी के जल पात्रों में पक्षियों के लिए पानी अवश्य रखें।

शिक्षक प्रमोद दूरवार ने कहा कि पुराने समय में चिड़िया आंगन में चहकती थी लेकिन अब बहुत कम ऐसा देखने को मिल रहा है यदि पक्षियों की चहचहाहट को पुनः देखना है तो हम गर्मियों में जगह-जगह पक्षियों के लिए दाना पानी की व्यवस्था अवश्य करें।राष्ट्रपति पुरुस्कार प्राप्त शिक्षक संजय जैन के द्वारा पिछले चार वर्षों से स्वयं के व्यय पर यह सकोरे लगाकर पक्षियों के

प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य बहुत ही सराहनीय है।

शिक्षक विवेक शर्मा ने कहा कि प्राणी,जीवों की सेवा करना मानव समाज का परम कर्तव्य है एवं इस प्रकार का कार्य सामाजिक जीवन में नितांत उपादेय है।

इस अवसर पर शिक्षक बृज बिहारी यादव,विवेक शर्मा,सोनू सगर,रणवीर सिंह सिसौदिया,सचिन पुष्पकार, मूरत सिंह,राजेंद्र तिवारी, सृष्टि श्रीवास्तव,सुमेधा गुप्ता,केशव वर्मा,मुकेश जैन,लिपिक आशीष रैकवार,प्रमोद कोठिया,अवधेश दुबे,ऋतु बुंदेला,शमीना खातून,स्वेता पाठक,मीनाक्षी जाट आदि उपस्थित रहे।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!