ताज़ा ख़बरें

एसपी मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में आईपीएल सट्टा खेलने वालो के विरुद्ध कोतवाली पुलिस की कार्रवाई।

जिला रिपोर्टर सुरेश कुमार चौधरी बलदेवगढ़ टीकमगढ़।

 

*SP श्री मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में आईपीएल सट्टा खेलने वालों के विरुद्ध कोतवाली पुलिस की कार्रवाई*

 

*02 आरोपियों पर कार्रवाई, ₹1,06,200 का मशरूका जप्त*

 

पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा सभी थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अंकुश लगाने एवं संलिप्त व्यक्तियों पर सख्त वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं ।

 

इसी तारतम्य में दिनांक 12 अप्रैल 2026 को सूचना प्राप्त हुई कि कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत अलग-अलग स्थानों पर कुछ व्यक्ति आईपीएल ऑनलाइन सट्टा खेल रहे हैं। सूचना पर कोतवाली पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए दबिश दी गई।

 

जांच के दौरान नंदेश्वर कॉलोनी निवासी ऋषि जैन (उम्र 38 वर्ष) अपने मोबाइल फोन पर ऑनलाइन सट्टा खेलते पाए गए। मोबाइल की जांच करने पर कुल ₹84,200 रुपये का सट्टा खेलना पाया गया।

 

इसी प्रकार इंद्रानगर मार्केट क्षेत्र में अनूप वाल्मीकि (उम्र 32 वर्ष), निवासी बाहरी कोट टीकमगढ़, पुलिस को देख भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा जिसकी जांच पर यह मोबाइल पर ऑनलाइन सट्टा खेलते पाए गए, जिसके मोबाइल की जांच में ₹22,000 रुपये का सट्टा खेलना पाया गया जिसपर विधिवत कार्यवाही की गई।

 

थाना कोतवाली पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उनके कब्जे से वीवो कंपनी के मोबाइल जब्त किए गए।

 

दोनों के विरुद्ध पृथक-पृथक अपराध क्रमांक 192/26 एवं 193/26 धारा 4(क) सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 

*सराहनीय योगदान*

 

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक रवि भूषण पाठक, प्रधान आरक्षक मुकेश राय, प्रधान आरक्षक गजाधर, आरक्षक गजेन्द्र सिंह, आरक्षक अर्जुन सिंह एवं एनआरएस अजय का सराहनीय योगदान रहा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!