
टीकमगढ़ जिला रिपोर्टर सुरेश कुमार चौधरी 
*भाजपा के टीकमगढ़ ग्रामीण,कुंडेश्वर , बुडेरा व बड़ागांव धसान मंडल का भव्य हुआ पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण, कार्यकर्ताओं ने जानी संगठन की विचारधारा और अपना कर्तव्यबोध।*
टीकमगढ़। आज भाजपा के टीकमगढ़ ग्रामीण, कुंडेश्वर,बुडेरा व बड़ागांव धसान मंडल में पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण हुआ। भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने बताया कि टीकमगढ़ ग्रामीण व कुंडेश्वर मंडल का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 मंडल अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह लोधी व हरीश अहिरवार के नेतृत्व में गणेश धर्मशाला में आयोजित किया गया ,वहीं बुडेरा व बड़ागांव धसान मंडल का प्रशिक्षण महाअभियान कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष सुनील रैकवार व रामा रजक के नेतृत्व में बगाज माता में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य रूप से वक्ता के तौर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ नंदिता पाठक, भाजपा जिला प्रभारी पुष्पेंद्रनाथ गुड्डन पाठक, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत, चंबल संभाग प्रभारी डॉ अभय प्रताप सिंह यादव, पूर्व विधायक राकेश गिरी गोस्वामी, वरिष्ठ नेता विवेक चतुर्वेदी, महामंत्री मनोज देवलिया व अश्वनी चढ़ार, कार्यक्रम जिला प्रभारी जिनेंद्र धुवारा, पूर्व महामंत्री आशुतोष भट्ट, आईटी सेल प्रभारी व सह संयोजक मनीष श्रीवास्तव व शक्ति दौंदरिया रहे। कार्यक्रम में बूथ प्रबंधन एवं मन की बात, कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि, राज्य सरकार की योजनाएं, केंद्र सरकार की योजनाएं, सोशल मीडिया एवं AI, भाजपा का इतिहास एवं विकास , वैचारिक अधिष्ठान, कार्य पद्धति जैसे विषयों पर सात सत्र के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि व दीप प्रज्ज्वलित कर हुई। कार्यक्रम में प्रथम सत्र के पहले राष्ट्रगीत व अंतिम सत्र के बाद राष्ट्रगान हुआ एंव सभी कार्यकर्ताओं का पंजीयन तथा जलपान की व्यवस्था की गई। शाम के समय भारतीय संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए जिसमें बड़ी संख्या में जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी व बूथ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रशिक्षण में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ नंदिता पाठक ने कहा कि हमें बूथ को मजबूत करते हुए आगे बढ़ाना है और धरातल पर संगठन की विचारधारा को घर-घर पहुंचाना है, बूथ कार्यकर्ता ही पार्टी को जीत के शिखर तक ले जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम की जानकारी से भारतीय संस्कृति की विभिन्न परंपराओं का एक साथ समावेश हमें एकता के सूत्र में बाधंता है। भाजपा जिला प्रभारी पुष्पेंद्रनाथ गुड्डन पाठक ने कहा कि संघर्षों के साथ खड़ा हुआ यह संगठन देश हित में संगठन को विस्तार देना और विभिन्न मोर्चे पर डटकर अपनी विचारधारा को मजबूती से रखना ही हमारे संगठन को बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं के निर्माण में सहायक है, इस परिदृश्य को भविष्य में आगे तक ले जाना यह कार्य पुराने भाजपाइयों के मार्गदर्शन में नए कार्यकर्ताओं को करना होगा। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत ने कहा कि बूथ पर हमारा कार्यकर्ता नए कार्यकर्ताओं का निर्माण करता है एवं उसे पार्टी की विचारधारा व देश हित की भावनाओं को जागृत करता है , बूथ पर अपने कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए मेहनत सभी पदाधिकारीयों व कार्यकर्ताओं को करना है। मन की बात कार्यक्रम को सभी बूथों पर सभी को सुनना है और लोगों को अच्छे कार्यों के लिए प्रोत्साहित करना है। चंबल संभाग प्रभारी व पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा डॉ अभय प्रताप सिंह यादव ने कहा कि केंद्र सरकार ने महत्वाकांक्षी योजनाएं चलाकर गरीब वंचित वर्ग को विकास की नमुख्य धारा में लाने का कार्य किया है, प्रधानमंत्री आवास योजना से आज गरीबों के कच्चे मकान से पक्के मकान का सपना पूरा हुआ है, आयुष्मान कार्ड के जरिए गरीबों का मुफ्त इलाज संभव हो सका है, किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि ऐसी ही विभिन्न योजनाओं का श्रेय मोदी सरकार भाजपा सरकार को जाता है जिसकी स्वयं से पहले राष्ट्र की चिंता करना प्राथमिकता में रहा है। पूर्व विधायक राकेश गिरी गोस्वामी ने कहा कि मोहन सरकार भाजपा सरकार में धरातल पर विकास की गंगा बह रही है और डबल इंजन सरकार में जनता का विकास दुगनी गति से हो रहा है। लाडली बहना योजना , मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि और युवा इंटर्नशिप व छात्रवृत्ति योजनाएं जैसी विभिन्न योजनाओं से लोगों तक लाभ पहुंच रहा है। विधानसभा में कार्यकर्ताओं के साथ जब भी कोई अन्याय होगा तो मैं और पूरी पार्टी उसके साथ हमेशा खड़ी रहेगी। वरिष्ठ नेता विवेक चतुर्वेदी ने कहा कि भाजपा के इतिहास में देश हित के लिए संघर्ष की एक लंबी गाथा दिखाई पड़ती है जिसमें कार्यकर्ताओं पर अन्याय हुआ पर फिर भी वह संगठन की विचारधारा को बढ़ाते हुए थिस हित में कर कार्य करते रहे और आज करोड़ों भारतीयों में देश भावना की अलख जगाने का कार्य सफल हुआ है। आज की युवा पीढ़ी को इतिहास के संघर्षों से सीख लेकर भारतीय संस्कृति की रक्षा करनी होगी। जिला महामंत्री मनोज देवलिया ने कहा कि भाजपा संगठन की विचारधारा की मुख्य कड़ी उसका कार्यकर्ता होता है और संगठन को जड़ से मजबूत बनाता है तथा आज वह संगठन वटवृक्ष के रूप में हम सब को छाया दे रहा है। कार्यकर्ताओं के लंबे संघर्ष और मेहनत से ही एक राष्ट्रवादी सरकार का जन्म होता है। जिला महामंत्री अश्विनी चढ़ार ने कहा कि हमें वैचारिक दृष्टि से आगे बढ़ते हुए संगठन में कार्यकर्ताओं का निर्माण करना है। संगठन ही सर्वोपरि है इसी विचारधारा हमें अपने उद्देश्य की ओर बढ़ाने का कार्य करती है। कार्यक्रम प्रभारी जिनेंद्र धुवारा ने कहा कि हमारी लड़ाई किसी व्यक्ति विशेष से नहीं रही बल्कि अपनी विचारधारा और भारतीय संस्कृति को संजोए रखने का संघर्ष रहा है तथा हम सभी का यह कर्तव्य है कि संगठन की मजबूती ही अपनी विचारधारा की मजबूती ही हमारी भारतीय संस्कृति की रक्षा करेगी। पूर्व जिला महामंत्री आशुतोष भट्ट ने कहा कि हमारे कार्य पद्धति में संगठन की नियमित बैठक और बूथ व मंडल स्तर पर समन्वय बैठक का आधार हमारी विचारधारा को मजबूत करता है और समय-समय पर यही समन्वय पार्टी की गतिविधियों को आगे बढ़ाता है और धरातल पर विकास संभव होता है। आईटी प्रभारी मनीष श्रीवास्तव ने कहा कि आज के समय में सोशल मीडिया लोगों में अधिक गति से सूचनाओं एवं जानकारी प्रेषित करता है इसलिए हमें सोशल मीडिया पर सक्रिय रहकर सकारात्मक अपनी संस्कृति को बढ़ावा देते हुए अपनी विचारधारा स्पष्ट रूप में रखनी चाहिए। आईटी सह प्रभारी शक्ति दौंदरिया ने कहा कि संगठन ऐप पर हमें अपनी गतिविधियों की फीडिंग लगातार करनी है एवं उसमें बूथ कार्यक्रम का समायोजन करना है तथा सोशल मीडिया पर भी वर्तमान परिदृश्य में अपनी सक्रियता दर्शानी होगी।

