
टीकमगढ़ जिला रिपोर्टर सुरेश कुमार चौधरी 
भाजपाईयों ने प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना व कार्यकर्ताओं के साथ हुआ संवाद, 6 अप्रैल को बूथ पर मनाएंगे स्थापना दिवस।*
टीकमगढ़। आज भाजपा के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने बताया कि आज भाजपा नगर कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 132 वें संस्करण को सुना कार्यक्रम के आखिर में पुराने वरिष्ठ भाजपाईयों के साथ मुख्य अतिथियों द्वारा कार्यकर्ता संवाद हुआ एवं दोपहर में 6 अप्रैल को भाजपा स्थापना दिवस को लेकर बैठक आयोजित हुई।
*मन की बात कार्यक्रम का 132 वां संस्करण*
आज नगर भाजपा कार्यालय में मन की बात कार्यक्रम के 132 वें संस्करण का लाइव प्रसारण कार्यकर्ताओं ने सुना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि विश्व में चल रहे युद्ध के संकट में गल्फ देशों का शुक्रिया जो भारतीयों को बड़ी मदद पहुंचा रहे है एवं उनकी सुविधा का ध्यान रख रहे हैं। उन्होंने कहा मेरे देशवासियों भारत की ताकत यहां के कोटि-कोटि लोगों में निहित है हम हर संकट से निकल सकते हैं। पिछले 11 वर्षों में जल संचय अभियान ने लोगों को बहुत जागरूक किया है। लाइव प्रसारण के दौरान कार्यालय में भाजपा जिला प्रभारी पुष्पेंद्रनाथ गुड्डन पाठक, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत, पूर्व विधायक राकेश गिरी गोस्वामी, महामंत्री मनोज देवलिया, इंजी अभय प्रताप सिंह यादव व अश्वनी चढ़ार ,लक्ष्मी गिरी गोस्वामी, प्रीति शर्मा, सुशीला राजपूत,ऊषा दुबे, संध्या सोनी, सुखवाती आदिवासी, विभा श्रीवास्तव, वंदना जायसवाल, मीरा खरे, अंकित तोमर , प्रजातंत्र गंगेले, मंडल अध्यक्ष नरेश तिवारी, डॉ बी के राय,विजय पटैरिया, सतेंद्र ठगन, युगल किशोर व्यास, विवेक अग्रवाल ,प्रशांत जैन, पंकज प्रजापति , शुभम व्यास, शिवचरण उटमालिया, आदित्य परमार,मनोहर अहिरवार, देवेंद्र सेन, आदित्य योगी, जैकी यादव,कुंवर अक्षय प्रताप सिंह, संकल्प जैन, आनंद कुशवाहा, अंशुल सोनी, हनी जैन, राजेश सोनी, शंकर सेन, आकाश अवस्थी, हिमांशु जैन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
*कार्यकर्ता संवाद के जरिए वरिष्ठ जनों रखी अपनी बात*
भाजपा कार्यालय में बड़ी संख्या में वरिष्ठ पुराने भाजपाईयों ने कार्यकर्ता संवाद में हिस्सा लिया जहां मंच पर भाजपा जिला प्रभारी पुष्पेंद्रनाथ गुड्डन पाठक, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत, पूर्व विधायक राकेश गिरी गोस्वामी, पूर्व जिला अध्यक्ष अमित नुना, जिला महामंत्री मनोज देवलिया, इंजी अभय प्रताप सिंह यादव व अश्वनी चढ़ार , वरिष्ठ नेता उषा दुबे आदि उपस्थित रहे। संचालक नगर मंडल अध्यक्ष नरेश तिवारी ने किया।जहां वरिष्ठ भाजपाईयों ने कहा कि कार्यकर्ताओं का समय पर लीगल काम हो और उनका पार्टी में सम्मान बना रहे इसकी हमें चिंता करनी चाहिए। भाजपा जिला प्रभारी पुष्पेंद्रनाथ गुड्डन पाठक ने कहा भाजपा में सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान सभी पदाधिकारी रखेंगे एवं छोटी-छोटी समस्याओं को समन्वय बैठक कर वरिष्ठ जनों के साथ बातचीत से हल किया जाएगा। किसी बड़े विषय पर प्रदेश पदाधिकारी से मार्गदर्शन लिया जाएगा व सरकारी योजनाओं का लाभ सब तक पहुंचे इसकी चिंता की जाएगी।
*6 अप्रैल को बूथ पर मनाया जाएगा भाजपा स्थापना दिवस*
- नगर भाजपा कार्यालय में 6 अप्रैल भाजपा स्थापना दिवस को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसमें मुख्य रूप से मंच पर भाजपा जिला प्रभारी पुष्पेंद्रनाथ गुड्डन पाठक, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत, महामंत्री मनोज देवलिया,कार्यक्रम संयोजक व महामंत्री इंजी अभय प्रताप सिंह यादव, कार्यक्रम सह संयोजक उपाध्यक्ष प्रीति शर्मा व मंत्री अरविंद रैकवार उपस्थिति रहे। कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष विकास यादव ने किया।कार्यक्रम की शुरुआत में भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि व दीप प्रज्ज्वलित कर हुई। भाजपा जिला प्रभारी पुष्पेंद्रनाथ गुड्डन पाठक ने कहा कि बड़े संघर्षों के बाद भारतीय संस्कृति एवं आम जनमानस के हितों को देखते हुए देश के महापुरुषों व कार्यकर्ताओं द्वारा भारतीय जनता पार्टी की नींव रखी गई और आज भारतीय जनता पार्टी एक वट वृक्ष बन चुका है जिसकी छाया में हम सब हैं। आज हमें बूथ पर पहुंचकर स्थापना दिवस कार्यक्रम को उत्सव की तरह मनाना है। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत ने कहा कि भाजपा के सभी कार्यकर्ता अपनी-अपने बूथ पर भाजपा स्थापना दिवस को मनाएंगे, उसके बाद मंडल स्तर एवं जिला स्तर पर यह कार्यक्रम मनाया जाएगा। जिसमें वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी की उपस्थिति रहेगी। भाजपा का कार्यकर्ता ही देवतुल्य है जिसकी वजह से पार्टी आज सत्ता में हैं इसलिए पार्टी ने निश्चय किया है कि हम यह कार्यक्रम कार्यकर्ताओं के बीच बूथ पर मनाएंगे। जिला महामंत्री व कार्यक्रम संयोजक इंजी अभय प्रताप सिंह यादव ने कहा कि भाजपा पार्टी द्वारा निमित्त यह कार्यक्रम 6 अप्रैल से 12 अप्रैल तक भाजपा स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाएगा जो प्रथम चरण में सभी बूथ स्तर पर मनाएंगे, जिसमें कार्यकर्ताओं के बीच बूथ विचारधारा से ओतप्रोत वरिष्ठ जनों द्वारा व्याख्यान होंगे, साज सज्जा एवं रंगोली बनाई जाएगी। भाजपा पट्टीका एवं मिठाई खिलाकर सभी वरिष्ठ जनों व की वोटर्स का सम्मान किया जाएगा, पदाधिकारीयों के द्वारा कार्यक्रम की मॉनिटरिंग की जाएगी। भाजपा एक कार्यकर्ताओं की पार्टी है एवं उसके हितों की चिंता करना हमारी प्राथमिकता है। बैठक में प्रजातंत्र गंगले, अंकित तोमर , रामगोपाल चौरसिया, पवन जैन, भजनलाल कुशवाहा, विवेक अग्रवाल, शुभम व्यास शिवचरण उटलिया, आदित्य राजा परमार, पंकज प्रजापति, मुकेश अहिरवार, राजीव जैन वर्धमान,स्वप्निल तिवारी, मंडल अध्यक्ष नरेश तिवारी,विभा श्रीवास्तव, बृजेंद्र सिंह लोधी, सुनील रैकवार, हरीश अहिरवार,पवन संज्ञा, रोहित चौरसिया, गंधर्व सिंह, ओम प्रकाश चढ़ार, सुमंत तिवारी, नीरेंद्र अहिरवार ,दीपू राजा, जगजीवन प्रजापति सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

