Site icon desh 24×7

भाजपाइयों ने प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुनाया व कार्यकर्ताओं के साथ हुआ संवाद 6 अप्रेल को पर मनायेंगे स्थापना दिवस

टीकमगढ़ जिला रिपोर्टर सुरेश कुमार चौधरी

भाजपाईयों ने प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना व कार्यकर्ताओं के साथ हुआ संवाद, 6 अप्रैल को बूथ पर मनाएंगे स्थापना दिवस।*

टीकमगढ़। आज भाजपा के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने बताया कि आज भाजपा नगर कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 132 वें संस्करण को सुना कार्यक्रम के आखिर में पुराने वरिष्ठ भाजपाईयों के साथ मुख्य अतिथियों द्वारा कार्यकर्ता संवाद हुआ एवं दोपहर में 6 अप्रैल को भाजपा स्थापना दिवस को लेकर बैठक आयोजित हुई।

*मन की बात कार्यक्रम का 132 वां संस्करण*

आज नगर भाजपा कार्यालय में मन की बात कार्यक्रम के 132 वें संस्करण का लाइव प्रसारण कार्यकर्ताओं ने सुना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि विश्व में चल रहे युद्ध के संकट में गल्फ देशों का शुक्रिया जो भारतीयों को बड़ी मदद पहुंचा रहे है एवं उनकी सुविधा का ध्यान रख रहे हैं। उन्होंने कहा मेरे देशवासियों भारत की ताकत यहां के कोटि-कोटि लोगों में निहित है हम हर संकट से निकल सकते हैं। पिछले 11 वर्षों में जल संचय अभियान ने लोगों को बहुत जागरूक किया है। लाइव प्रसारण के दौरान कार्यालय में भाजपा जिला प्रभारी पुष्पेंद्रनाथ गुड्डन पाठक, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत, पूर्व विधायक राकेश गिरी गोस्वामी, महामंत्री मनोज देवलिया, इंजी अभय प्रताप सिंह यादव व अश्वनी चढ़ार ,लक्ष्मी गिरी गोस्वामी, प्रीति शर्मा, सुशीला राजपूत,ऊषा दुबे, संध्या सोनी, सुखवाती आदिवासी, विभा श्रीवास्तव, वंदना जायसवाल, मीरा खरे, अंकित तोमर , प्रजातंत्र गंगेले, मंडल अध्यक्ष नरेश तिवारी, डॉ बी के राय,विजय पटैरिया, सतेंद्र ठगन, युगल किशोर व्यास, विवेक अग्रवाल ,प्रशांत जैन, पंकज प्रजापति , शुभम व्यास, शिवचरण उटमालिया, आदित्य परमार,मनोहर अहिरवार, देवेंद्र सेन, आदित्य योगी, जैकी यादव,कुंवर अक्षय प्रताप सिंह, संकल्प जैन, आनंद कुशवाहा, अंशुल सोनी, हनी जैन, राजेश सोनी, शंकर सेन, आकाश अवस्थी, हिमांशु जैन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

*कार्यकर्ता संवाद के जरिए वरिष्ठ जनों रखी अपनी बात*

भाजपा कार्यालय में बड़ी संख्या में वरिष्ठ पुराने भाजपाईयों ने कार्यकर्ता संवाद में हिस्सा लिया जहां मंच पर भाजपा जिला प्रभारी पुष्पेंद्रनाथ गुड्डन पाठक, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत, पूर्व विधायक राकेश गिरी गोस्वामी, पूर्व जिला अध्यक्ष अमित नुना, जिला महामंत्री मनोज देवलिया, इंजी अभय प्रताप सिंह यादव व अश्वनी चढ़ार , वरिष्ठ नेता उषा दुबे आदि उपस्थित रहे। संचालक नगर मंडल अध्यक्ष नरेश तिवारी ने किया।जहां वरिष्ठ भाजपाईयों ने कहा कि कार्यकर्ताओं का समय पर लीगल काम हो और उनका पार्टी में सम्मान बना रहे इसकी हमें चिंता करनी चाहिए। भाजपा जिला प्रभारी पुष्पेंद्रनाथ गुड्डन पाठक ने कहा भाजपा में सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान सभी पदाधिकारी रखेंगे एवं छोटी-छोटी समस्याओं को समन्वय बैठक कर वरिष्ठ जनों के साथ बातचीत से हल किया जाएगा। किसी बड़े विषय पर प्रदेश पदाधिकारी से मार्गदर्शन लिया जाएगा व सरकारी योजनाओं का लाभ सब तक पहुंचे इसकी चिंता की जाएगी।

*6 अप्रैल को बूथ पर मनाया जाएगा भाजपा स्थापना दिवस*

Exit mobile version