ताज़ा ख़बरें

नवदुर्गा के पावन पर्व पर एसपी मनोहर सिंह के निर्देशन में महिला सेल की संवेदनशील पहल,

टीकमगढ़ जिला रिपोर्टर सुरेश कुमार चौधरी

 

*नवदुर्गा के पावन अवसर पर SP श्री मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में महिला सेल की संवेदनशील पहल*

 

*मासूम मुस्कान से जुड़ा पुलिस का रिश्ता, महिला सेल ने आदिवासी बस्ती में जगाई शिक्षा की आस*

 

“*दीदी, आपका इंतजार था…”—बच्चों की बात सुन भावुक हुई महिला सेल टीम*

 

*नवदुर्गा पर सेवा का संदेश, महिला सेल ने बस्ती में बच्चों संग बांटा स्नेह और विश्वास*

 

*पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री मनोहर सिंह मंडलोई* के निर्देशन में नवदुर्गा के पावन अवसर पर आज दिनांक 25 मार्च 2026 को *महिला सेल की टीम द्वारा ग्राम मोहनपुरा की आदिवासी बस्ती* में पहुंचकर एक सराहनीय एवं संवेदनशील पहल की गई।

 

पुलिस टीम ने बस्ती में जाकर *बच्चों एवं उनके अभिभावकों से आत्मीय संवाद* स्थापित किया तथा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए *शिक्षा के महत्व को समझाते हुए अभिभावकों को नियमित रूप से बच्चों को विद्यालय भेजने* हेतु प्रेरित किया। इस दौरान बच्चों के प्रति स्नेह व्यक्त करते हुए उन्हें *स्कूल उपयोगी पानी की बोतल एवं फल वितरित* किए गए।

 

👉 कार्यक्रम का सबसे भावुक क्षण तब रहा, जब बच्चों ने मासूमियत से कहा— *“दीदी, हम आपका काफी समय से इंतजार कर रहे थे, आपके आने से बहुत अच्छा लगता है।”* यह सुनकर महिला सेल की टीम भी भावुक हो उठी और बच्चों के प्रति अपने दायित्व को और अधिक संवेदनशीलता से निभाने का संकल्प लिया।

 

इस अवसर पर महिला सेल प्रभारी प्रधान आरक्षक रानू विश्वकर्मा, महिला आरक्षक कीर्ति बुंदेला एवं मानसी तिवारी उपस्थित रहीं।

 

टीकमगढ़ पुलिस की यह पहल न केवल सामाजिक उत्तरदायित्व का उदाहरण है, बल्कि पुलिस और समाज के बीच विश्वास एवं संवेदनशील जुड़ाव को भी सुदृढ़ करती है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!