रमजान के रोज़ों के बाद खुशी का इजहार करने ईद-उल-फितर का त्योहार मुस्लिम समुदाय द्वारा बड़े ही खुशनुमा माहौल में मनाया गया। ईदगाह में बड़ी संख्या में लोगों ने एकत्रित होकर नमाज अदा की और एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।
दल्ली राजहरा जामा मस्जिद के पेश इमाम जनाब बशीर साहब ने अपने बयान में कहा कि ईद अमीर-गरीब, यतीम, अपाहिज सभी लोगों की होती है। उन्होंने कहा कि हमें गरीबों, यतीमों, बेवाओं और जरूरतमंदों का विशेष ख्याल रखना चाहिए, क्योंकि उनकी खुशी में ही सबकी खुशी है। उन्होंने पैगम्बर साहब के संदेश को याद करते हुए कहा कि सभी के साथ मिल-जुलकर खुशी मनाना ही असली ईद है। ईद का दिन अल्लाह की बारगाह में शुक्र अदा करने, दुआ मांगने और जरूरतमंदों की मदद करने का दिन है। अगर कोई गरीब व्यक्ति कपड़ों से वंचित है तो सक्षम लोगों को उसकी मदद करनी चाहिए ताकि वह भी खुशी से त्योहार मना सके।
उन्होंने लोगों से अपील की कि इस दिन दिलों में बसी नफरत और हसद को खत्म कर आपसी भाईचारा बढ़ाएं और एक-दूसरे से गले मिलें।
ईद की नमाज से पहले गरीबों की मदद करने और उनकी तकलीफ दूर करने का भी संदेश दिया गया, ताकि हर व्यक्ति इस त्योहार की खुशी में शामिल हो सके। नमाज के बाद प्रदेश और देश में अमन, शांति, तरक्की और भाईचारे के लिए खास दुआएं की गईं।
ईद-उल-फितर के अवसर पर बच्चे, बुजुर्ग और युवा नए वस्त्र पहनकर ईदगाह पहुंचे। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बधाई दी। इसके बाद कब्रिस्तान जाकर अपने मरहूमों के लिए मगफिरत की दुआएं भी की गईं। यह त्योहार “मीठी ईद” के नाम से भी जाना जाता है।
इस अवसर पर मुस्लिम समाज के प्रमुखजनो ने सभी मुस्लिम समाज को ईद की मुबारकबाद दी तथा कमेटी द्वारा किए गए विकास कार्यों की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने पुलिस प्रशासन एवं नगरपालिका का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए डीजीपी, आईजी के निर्देशो पर जिले में सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था लागू।
1 day ago
विक्रमोत्सव कार्यक्रम में नाट्य मंचन के माध्यम से कलाकारों ने सम्राट विक्रमादित्य के जीवन चित्रण की दी शानदार प्रस्तुति
1 day ago
पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह के निर्देशन में धार्मिक स्थलों पर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, बम्होरी कला पुलिस कि त्वरित कार्रवाई से आरोपी गिरफतार
2 days ago
नस एवं दर्द रोग का स्थायी इलाज डा0 श्री प्रकाश बरनवाल एकयुप्रेशर सेंटर नेचुआ जलालपुर ( गोपालगंज) बिहार में है संभव
2 days ago
डा0 सुधा तिवारी सचिव एकयुप्रेशर योग नेचुरोपैथी काउंसिल नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार की जन्म दिन की ढेर सारी शुभकामनाएं परिवार, जनता,एकयुप्रेशर योग नेचुरोपैथी काउंसिल परिवार ने दिया,
2 days ago
आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए डीजीपी आईजी डीआईजी के निर्देशो पर जिले में सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था लागू करना।
3 days ago
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में फरार इनामी आरोपी कि गिरफ्तारी । बल्देवगढ पुलिस कि सक्रियता ने फरार 2000 इनामी आरोपी को दबोचा।
3 days ago
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं डीजीपी कैलाश मकवाना के निर्देशो के अनुरूप बालिकाओं व युवाओं के उन्नयन कि दिशा में टीकमगढ़ पुलिस की पहल
4 days ago
जनसुनवाई से जन विश्वास तक पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई की पहल से मजबूत हो रहा भरोसा
5 days ago
पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह के मार्गदर्शन में ई, विवेचना प्रशिक्षण से विवेचना अधिकारियों की दक्षता में वृद्धि हेतु जिले के 14 थानो से 15 विवेचना अधिकारियों ने प्राप्त किया प्रशिक्षण