दल्ली राजहरा में सिंधी समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए 19 मार्च को ‘प्रतिभा सम्मान समारोह’ आयोजित किया गया। इसमें कक्षा 5वीं से लेकर उच्च शिक्षा तक के मेधावी छात्रों और खेल-कूद व अन्य क्षेत्रों में राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि हासिल करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया।
समारोह में शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए कई छात्र-छात्राओं को एवं इनके माता – पिता को सम्मानित किया गया, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: रिद्धि कुकरेजा: कक्षा 5वीं में 95.2% अंक के साथ नेशनल अबेकस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान। लावण्या सहानी: कक्षा 8वीं में 98.9% अंक प्राप्त किए। दिया पंजवानी : कक्षा 12 वीं में 81.4% अंक प्राप्त किए। यशिका कुकरेजा : कक्षा 12 वीं में 91.2% अंक प्राप्त किए। टीशा कुकरेजा : फर्स्ट ईयर 74 %
कोमल कुकरेजा: CS (कंपनी सेक्रेटरी) फाउंडेशन परीक्षा को पहले ही प्रयास में उत्तीर्ण किया। हितेश सहानी: JEE Advanced में सफलता प्राप्त कर समाज का मान बढ़ाया। पलक कुकरेजा: NEET UG परीक्षा में 460 अंक प्राप्त कर चिकित्सा क्षेत्र की ओर कदम बढ़ाया। अंकिता लालवानी: CA की परीक्षा उत्तीर्ण कर चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने की उपलब्धि हासिल की। डॉ. चंचल मध्वानी: MBBS फाइनल और डॉ. करन ओटवानी (NEET PG),डॉ.मुकेश दासानी एवं डॉ. नेहा मखीजा को भी उनकी चिकित्सा उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।
इसके अलावा दीया पंजवानी (81.4%), यशिका कुकरेजा (81.2%), और ईशा कुकरेजा (बीपीटी प्रथम वर्ष) को भी उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सराहा गया। केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि खेल और कला के क्षेत्र में भी समाज के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया: नैतिक कुकरेजा: किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में ‘मुख्यमंत्री कप’ के अंतर्गत कांस्य पदक और राष्ट्रीय व्यायाम चैंपियनशिप (जबलपुर) में स्वर्ण पदक जीतकर बड़ी उपलब्धि हासिल की। सोहम कुकरेजा: जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में विजेता (प्रथम पुरस्कार)। दिशिका कुकरेजा: नेशनल लेवल पोएम कॉम्पिटिशन में ‘स्टार परफॉर्मर’ और इंटरनेशनल मैथ ओलंपियाड में सर्टिफिकेट प्राप्त किया।
मीत तलरेजा: जिला स्तरीय अंडर-19 बैडमिंटन में द्वितीय पुरस्कार। इनके साथ ही कंगना मोरयानी, उर्वशी पंजवानी, तनिष्क उदासी, मोक्षा उदासी, मुस्कान कुकरेजा, गर्व तलरेजा इनका भी सम्मान किया गया I
गौ सेवा सम्मान :
साथ ही गौ सेवा के लिए अमर लालवानी को समाज द्वारा सम्मानित किया गया एवं कार्यक्रम में उन लोगों का भी आभार व्यक्त किया गया जिन्होंने विभिन्न व्यवस्थाओं और समाज सेवा में अपना योगदान दिया। जिनमें कन्हैया लाल कुकरेजा, गोविंद वाधवानी सुनील लुल्ला, ओमप्रकाश कुकरेजा,देवेन्द्र पंजवानी, मनोज चैनानीविनय ओटवानी, हरेश शाहनी, राजेश लुल्ला आशीष लालवानी रहे। इसके साथ ही सिंधी समाज से पार्षद विशाल मोटवानी को भी उनके संबंधित क्षेत्रों में सक्रियता के लिए सम्मानित किया गया इसके साथ ही समाज के सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले युवा समिति एवं महिला मंडल का भी सम्मान किया गया जिसमें युवा के अध्यक नितिन लुल्ला की टीम एवं महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती भारती माधवानी एवं टिम का सम्मान हुआ I
विश्व क्षय दिवस : शहीद अस्पताल दल्ली राजहरा ने नुक्कड़ नाटक के जरिए नगर वासियों को दी टीवी के संबंध में जानकारी।
2 days ago
पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में रामनवमी पर्व पर शहर विशेष ट्रैफिक प्लान बनाया
3 days ago
गोपालगंज बिहार। सायटिका उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत एकयुप्रेशर काउंसिल द्बारा डा0 श्री प्रकाश बरनवाल नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार में सायटिका L4 L5 से पीड़ित पुरुष महिला रोगियों को अच्छा किया गया है तथा प्रति दिन सुबह 8 बजे से 10 बजे दिन एवं शाम 3 बजे से शाम 5 बजे तक पांच का निदान करते हैं। डा0 श्री प्रकाश बरनवाल के बिषय में जानकारी के लिए www.drshriprakashbaranwal.com वेवसाईट पर संपर्क किया जा सकता है।
3 days ago
नवदुर्गा के पावन पर्व पर एसपी मनोहर सिंह के निर्देशन में महिला सेल की संवेदनशील पहल,
3 days ago
एसपी मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में पलेरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लुटेरी दुल्हन गैंग के सहयोगियों को गिरफ्तार
3 days ago
अरमूरकसा में तथाकथित बच्चा चोरी की घटना पर हुआ बड़ा खुलासा, घर पहुंचने में हुई देरी तो 10 साल की बच्ची ने सुना दी गांव वालों को मनगढ़ंत कहानी, असल में चिकन पार्टी करके लौटी थी बच्ची, देखिए कैसे पकड़ाया बच्ची का झूठ
3 days ago
हनुमान मंदिर चोरी प्रकरण में त्वरित कार्रवाई पर sp मनोहर सिंह मंडलोई सहित पुलिस टीम को मंदिर कमेटी ने किया सम्मानित
4 days ago
ब्रेकिंग : बच्चा चोरी का प्रयास विफल: सोशल मीडिया अलर्ट से बची 10 साल की मासूम
4 days ago
जनसुनवाई से जन विश्वास तक पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के नेतृत्व में संवेदनशील पुलिसिंग का प्रभावी मांडल।हर मंगलवार को जनसुनवाई हर समस्या का समाधान
4 days ago
पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह के नेतृत्व में संवेदनशील पुलिसिंग की नई दिशा,, परिवार जोड़ो अभियान,, बना रिश्तों में भरोसे का सेतु।