ताज़ा ख़बरें

एसपी मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में पलेरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लुटेरी दुल्हन गैंग के सहयोगियों को गिरफ्तार

टीकमगढ़ जिला रिपोर्टर सुरेश कुमार चौधरी

 

*SP श्री मनोहर सिंह मण्डलोई के निर्देशन में पलेरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई– लुटेरी दुल्हन गैंग के सहयोगियों को किया गिरफ्तार*

 

*शादी के नाम पर 1.20 लाख की ठगी का खुलासा:—02 आरोपियों से नगद राशि व मोबाइल जब्त*

 

*पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मण्डलोई* के निर्देशन में जिले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। इसी अभियान के तहत सभी थाना प्रभारियों को मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी सहायता के माध्यम से आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं।

 

इसी क्रम में थाना पलेरा में दर्ज धोखाधड़ी के एक मामले में पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। मामले के अनुसार, फरियादी पुरुषोत्तम उर्फ मल्लन निवासी पलेरा के साथ शादी के नाम पर धोखाधड़ी की गई थी। आरोपियों द्वारा बिहार राज्य के एक व्यक्ति के साथ मिलकर संध्या कुमारी चौधरी नामक युवती से 21 फरवरी 2026 को विवाह कराया गया तथा शादी के नाम पर 1,20,000 रुपये लिए गए। कुछ दिन बाद उक्त युवती जेवरात लेकर फरार हो गई।

 

प्रकरण में थाना पलेरा में अपराध क्रमांक 75/26 धारा 318(4), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।

 

*पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मण्डलोई* द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिंह एवं एसडीओपी जतारा श्री अभिषेक गौतम के मार्गदर्शन में थाना पलेरा पुलिस की एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर फरार आरोपियों की तलाश शुरू की।

 

दिनांक 24 मार्च 2026 को पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी नरेन्द्र यादव एवं छोटू पाल उर्फ छोटेलाल पाल, निवासी ग्राम जरुआ थाना लिधौरा, जिला टीकमगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से उनके हिस्से के 10-10 हजार रुपये एवं एक-एक मोबाइल फोन बरामद किए गए।

 

गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

 

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी पलेरा उनि. एन.डी. कोंदर के नेतृत्व में पुलिस टीम के सदस्य सउनि फूलचन्द्र बौद्ध सहित अन्य पुलिसकर्मियों की सराहनीय भूमिका रही।

 

*जिला पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि विवाह संबंधी मामलों में सतर्कता बरतें एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।*

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!