
जिला रिपोर्टर सुरेश कुमार चौधरी टीकमगढ़
*SP श्री मनोहर सिंह मंडलोई के नेतृत्व में अवैध शराब के विरुद्ध टीकमगढ़ पुलिस का सख्त अभियान — 298 आरोपियों पर कार्रवाई*
*वर्ष 2026 में 297 प्रकरण दर्ज, 1465 लीटर अवैध शराब जप्त — पुलिस की निरंतर रेड कार्रवाई*
*सक्रिय मुखबिर तंत्र और सतत निगरानी से अवैध कारोबार पर प्रभावी प्रहार*
टीकमगढ़। प्रदेश में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से माननीय मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश डॉ. मोहन यादव एवं पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश श्री कैलाश मकवाना के निर्देशानुसार विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन डॉ. हिमानी खन्ना तथा उप पुलिस महानिरीक्षक छतरपुर रेंज श्री विजय खत्री के मार्गदर्शन में जिला टीकमगढ़ में अवैध शराब के विरुद्ध सघन कार्यवाही की जा रही है।
*पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री मनोहर सिंह मंडलोई* द्वारा जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को अवैध शराब के निर्माण, विक्रय, परिवहन एवं भंडारण में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिंह कुशवाहा, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) टीकमगढ़ श्री राहुल कटरे तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) जतारा श्री अभिषेक गौतम के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में *वर्ष 2026* के दौरान व्यापक एवं सघन अभियान चलाया गया।
*अभियान के अंतर्गत की गई प्रमुख कार्रवाई*
▪️ अवैध शराब कारोबार में संलिप्त *298 आरोपियों* के विरुद्ध कार्रवाई
▪️ *आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 297 प्रकरण* पंजीबद्ध
▪️ कुल *1465 लीटर अवैध शराब जप्त*, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत *₹4,62,159/-*
*जप्त की गई शराब का विवरण*
▪️ अंग्रेजी शराब — *37 लीटर*
▪️ देशी शराब — *774 लीटर*
▪️ कच्ची शराब — *654 लीटर*
जप्त की गई समस्त शराब को विधिसम्मत रूप से जब्त कर संबंधित प्रकरणों में विवेचना की जा रही है।
जिला पुलिस द्वारा सक्रिय मुखबिर तंत्र के माध्यम से अवैध शराब के निर्माण एवं तस्करी पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है तथा समय-समय पर सघन रेड एवं धरपकड़ की कार्रवाई की जा रही है।
टीकमगढ़ पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा इसके विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
*टीकमगढ़ पुलिस — कानून व्यवस्था, सुरक्षा और जनहित के प्रति प्रतिबद्ध।*

