
जिला रिपोर्टर सुरेश कुमार चौधरी टीकमगढ़
*म.प्र.मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप सिंह ने पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के साथ “माँ की बगिया” में किया वृक्षारोपण*
*डॉ. अवधेश प्रताप सिंह ने एसपी श्री मनोहर सिंह मंडलोई के नेतृत्व में हरित पहल को बताया प्रेरणादायी*
*“माँ की बगिया” में पुलिस अधीक्षक के हरित नवाचार :—10 हज़ार पौधारोपण और जल संरक्षण के प्रयासों पर अध्यक्ष महो. ने की प्रशंसा*
*भीषण गर्मी में भी पौधों के संरक्षण का अनुकरणीय प्रयास*
पर्यावरण संरक्षण के प्रति गहरी संवेदनशीलता और भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के संकल्प के साथ *म.प्र. मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप सिंह ने पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई* के साथ दिनांक *10 मार्च 2026* को पुलिस लाइन परिसर स्थित *“माँ की बगिया”* में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण अभियान को नई ऊर्जा प्रदान की।
*वृक्ष जीवन और संतुलन के प्रतीक*
वृक्षारोपण के दौरान अपने संबोधन में अध्यक्ष महोदय ने कहा कि
*“वृक्ष केवल हरियाली नहीं, बल्कि जीवन, संवेदना और प्रकृति के संतुलन के प्रतीक हैं।”*
उन्होंने कहा कि आज मानवता जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और बढ़ते तापमान जैसी गंभीर चुनौतियों का सामना कर रही है। ऐसे समय में वृक्षारोपण न केवल पर्यावरण संरक्षण का साधन है, बल्कि यह भविष्य के प्रति हमारी जिम्मेदारी का भी प्रतीक है। छोटे-छोटे प्रयास जब निरंतरता और ईमानदारी के साथ किए जाते हैं, तो वे बड़े सकारात्मक बदलाव का आधार बनते हैं।
*“माँ की बगिया” : प्रेरणादायी और अनुकरणीय पहल*
*डॉ. अवधेश प्रताप सिंह ने पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई* के निर्देशन में संचालित *“माँ की बगिया”* को एक प्रेरणादायी और अनुकरणीय पहल बताया। उन्होंने विशेष रूप से इस तथ्य की सराहना की कि भीषण *47 डिग्री तापमान* के दौरान भी पौधों का संरक्षण अत्यंत संवेदनशीलता और समर्पण के साथ किया गया।
इसके साथ ही उन्होंने इस नवाचार की भी प्रशंसा की कि *पुलिस आवास परिसर से निकलने वाले अपशिष्ट जल को शुद्ध कर पौधों की सिंचाई में उपयोग किया जा रहा है*, जिससे जल संरक्षण और पर्यावरणीय संतुलन का प्रभावी संदेश समाज तक पहुँच रहा है।
*संरक्षण की मजबूत व्यवस्था*
अध्यक्ष महोदय ने बताया कि पौधों को पशुओं से सुरक्षित रखने के लिए *समुचित बाड़बंदी की व्यवस्था की गई है। साथ ही पुलिस अधीक्षक द्वारा समय-समय पर *“माँ की बगिया”* का निरीक्षण कर पौधों के संरक्षण, देखरेख और संवर्धन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाते हैं, जो इस अभियान की सफलता का महत्वपूर्ण आधार है।
*10,000 से अधिक पौधों का रोपण*
यह उल्लेखनीय है कि *पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई* के नेतृत्व में पुलिस लाइन परिसर में अब तक *10,000 से अधिक पौधों का रोपण* किया जा चुका है। इन पौधों का संरक्षण, संवर्धन और नियमित देखरेख सुनिश्चित करते हुए उन्हें विकसित किया जा रहा है। यह पहल पर्यावरण संरक्षण के प्रति पुलिस विभाग की दूरदर्शी सोच और प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
*प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का संदेश*
वृक्षारोपण के इस पुनीत अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने, पौधारोपण के साथ-साथ उनके संरक्षण का संकल्प लेने का संदेश दिया गया।
*उपस्थित गणमान्य अधिकारी*
इस अवसर पर रक्षित निरीक्षक श्री कनक सिंह चौहान, रक्षित निरीक्षक श्री कैलाश पटेल, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक श्री रविभूषण पाठक सहित पुलिस लाइन एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारी

