ताज़ा ख़बरें

एसपी मनोहर सिंह मंडलोई के मार्गदर्शन में ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस का जन सम्पर्क अभियान तेज।

  • जिला रिपोर्टर सुरेश कुमार चौधरी टीकमगढ़

* एसपी श्री मनोहर सिंह मंडलोई के मार्गदर्शन में ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस का जनसंपर्क अभियान तेज*

*पुलिस चौपाल के माध्यम से गाँवों में शांति, सुरक्षा और भाईचारे का संदेश*

*बुढेरा ,अस्तोन ,मजना व देरी क्षेत्र के ग्रामों में पुलिस का सीधा जनसंवाद*

*संवाद और विश्वास की पहल से जन शिकायतों में 36 प्रतिशत की कमी*

जिला टीकमगढ़ में आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से *पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री मनोहर सिंह मंडलोई* के निर्देशन में जिला पुलिस द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में *पुलिस चौपाल एवं जनसंवाद कार्यक्रम* आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी सीधे ग्रामीण नागरिकों से संवाद स्थापित कर सुरक्षा, जागरूकता एवं सामाजिक समरसता का संदेश दे रहे हैं।

इसी क्रम में *दिनांक 10 मार्च 2026 को थाना बुढेरा तथा चौकी मजना ,आस्तोन और देरी क्षेत्र* के अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में पुलिस चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस टीमों ने ग्रामीणों के बीच पहुँचकर आत्मीय संवाद किया तथा आगामी त्योहारों को आपसी भाईचारे, शांति और सामाजिक मर्यादा के साथ मनाने का आह्वान किया।

*जागरूकता और जिम्मेदारी का संदेश*

चौपाल कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को जागरूक करते हुए नशामुक्त वातावरण में त्योहार मनाने, यातायात नियमों का पालन करने, तेज गति से वाहन न चलाने तथा किसी भी प्रकार के विवाद या असामाजिक गतिविधियों से दूर रहने की समझाइश दी गई। साथ ही महिलाओं, बच्चों एवं वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा के प्रति विशेष सतर्कता बरतने की भी अपील की गई।

*जनसुनवाई के माध्यम से समस्याओं का समाधान*

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों की समस्याओं, सुझावों एवं स्थानीय मुद्दों को गंभीरता से सुना गया तथा आवश्यकतानुसार उनके समाधान के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों को यह भरोसा दिलाया कि किसी भी आपात स्थिति में पुलिस प्रशासन उनकी सहायता और सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है।

*पुलिस और जनता के बीच विश्वास मजबूत*

पुलिस चौपाल जैसे संवादात्मक कार्यक्रमों के सकारात्मक परिणाम भी सामने आए हैं। निरंतर जनसंपर्क और संवेदनशील पुलिसिंग के परिणामस्वरूप *जन शिकायतों में लगभग 36 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है*, जो पुलिस और नागरिकों के बीच बढ़ते विश्वास एवं सहयोग को दर्शाता है।

टीकमगढ़ पुलिस का उद्देश्य केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग के साथ सकारात्मक संवाद स्थापित कर *विश्वास, सुरक्षा और सहयोग का वातावरण* विकसित करना भी है। इसी भावना के साथ ऐसे जनसंवाद कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जा रहे हैं।

टीकमगढ़ पुलिस आगामी त्योहारों के दौरान जिले में शांति, सुरक्षा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा सभी नागरिकों से आपसी सम्मान और भाईचारे की भावना के साथ त्योहार मनाने की अपील करती है।

*टीकमगढ़ पुलिस — सुरक्षा, विश्वास और सामाजिक समरसता के साथ सदैव आपके साथ।*

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!