दल्ली राजहरा पार्षद वीरेंद्र साहू पर किए गए प्राणघातक हमले के आरोपीयो को गिरफ्तार एवं शहर में अवैध गतिविधियां रोकने के संबंध में भाजपा मंडल राजहरा ने थाना प्रभारी को दिया ज्ञापन
दल्ली राजहरा भाजपा मंडल अध्यक्ष रामेश्वर साहू के नेतृत्व में पदाधिकारीयो ने तोरण लाल साहू ( नपाध्यक्ष दल्ली राजहरा) एवं गोविंद वाधवानी (पूर्व मंडल अध्यक्ष) के हस्ताक्षरकृत ज्ञापन संतोष कुमार भूआर्य (थाना प्रभारी दल्ली राजहरा) को सौंपा है। जिसमें वार्ड क्रमांक 07 के पार्षद बीरेंद्र साहू पर हुए जानलेवा हमले के आरोपियों पर कड़ी कार्यवाही एवं क्षेत्र में अवैध शराब, गांजा व नशीली गोलियों की बिक्री पर तत्काल रोक लगाने के संबंध में जिक्र किया है।
विगत रात्रि वार्ड क्रमांक 07 के पार्षद बीरेंद्र साहू पर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा जानलेवा हमला किया गया है। जो कि अत्यंत निंदनीय एवं चिंताजनक घटना है। एक जनप्रतिनिधि पर इस प्रकार का हमला होना पूरे नगर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। यदि नगर का जनप्रतिनिधि ही सुरक्षित नहीं है, तो आम नागरिकों की सुरक्षा की गारंटी कैसे सुनिश्चित की जा सकती है। विगत कुछ समय से दल्ली राजहरा नगर में असामाजिक तत्वों, शराबियों तथा नशे के अवैध कारोबार में लिप्त लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। नगर के विभिन्न वार्डों में खुलेआम अवैध शराब, गांजा एवं नशीली गोलियों की बिक्री की जा रही है, जिससे युवा पीढ़ी और समाज का वातावरण लगातार खराब हो रहा है।
ज्ञापन में 3 मुख्य बिंदु :-
1. पार्षद बीरेंद्र साहू पर हुए जानलेवा हमले के सभी आरोपियों की तत्काल पहचान कर उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाए।
2. नगर के विभिन्न वार्डों में संचालित अवैध शराब कोचियों, गांजा बेचने वालों एवं नशीली गोलियों का अवैध व्यापार करने वाले तत्वों पर तत्काल प्रभाव से सख्त कार्यवाही की जाए।
3. नशे के अवैध कारोबारियों पर स्थायी रूप से रोक लगाने हेतु ठोस एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, जिससे नगर में शांति एवं सुरक्षा का वातावरण बना रहे।
दल्ली राजहरा थाना क्षेत्र में संचालित इन सभी नशा कारोबारियों पर शीघ्र एवं प्रभावी कार्रवाई नहीं की जाती है, तो भारतीय जनता पार्टी राजहरा मंडल द्वारा थाना परिसर के समक्ष लोकतांत्रिक तरीके से धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा, जिसकी संपूर्ण जवाबदारी स्थानीय पुलिस प्रशासन की होगी। इस गंभीर विषय को संज्ञान में लेते हुए तत्काल कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।प्रतिलिपि उन्होंने पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल बालोद (छ.ग.) और नगर पुलिस अधीक्षक विकास पाटले को सौंपा।
लखनऊ उत्तरप्रदेश। पुलिस वालों ने पैदा करने का नया तरीका ईजाद किया .(*चरस. गांजा बिकवाओ .करोड़ो की संपत्ति जुटाओ*?) लखनऊ उत्तरप्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट
7 hours ago
लखनऊ उत्तरप्रदेश। बलिया जिले के मनियर थाने पर तैनात इंस्पेक्टर कौशल पाठक के ताडंव जारी .दुकानदार भयभीत.दुकानदारों ने उच्च अधिकारीयों से लगाई न्याय की गुहार. साहब परिवार की रोजी रोटी चलाने का एकमात्र साधन है दुकान। लखनऊ उत्तरप्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट
7 hours ago
सायटिका का इलाज डा0 श्री प्रकाश बरनवाल नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार द्बारा किया जा रहा है। 9934969232 www.drshriprakashbaranwal.com
7 hours ago
सायटिका का इलाज डा0 श्री प्रकाश बरनवाल नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार द्बारा किया जाता है। 9934969232 www.drshriprakashbaranwal.com
7 hours ago
लखनऊ उत्तरप्रदेश। देवरिया मे ट्रेन से कटकर बीए की छात्रा की मौत । लखनऊ उत्तरप्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट
7 hours ago
अहमदाबाद गुजरात। बड़ी खबर। न्यायालय की अहम टिप्पणी .।।एक बार किसी पराए पुरुष के साथ रात बिताना अपने-आप मे व्यभिचार नही।। गुजरात हाई कोर्ट ।।अहमदाबाद गुजरात से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट
7 hours ago
लखनऊ/देवरिया उत्तर प्रदेश। जिला कारागार का औचक निरीक्षण. बंदियों की समस्याए सुनी .भोजन व चिकित्सा ब्यवस्था सुधाने के दिए निर्देश। लखनऊ/देवरिया उत्तर प्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट
7 hours ago
नई दिल्ली । ब्रेकिंग न्यूज। लोकगायिका नेहा सिंह राठौर को सुप्रीम कोर्ट से अग्रिम जमानत। नई दिल्ली से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट
7 hours ago
नई दिल्ली । पब्लिक सर्वेंट की शिकायत मे CrPCकी धारा 202की जांच जरूरी नहीं। सुप्रीम कोर्ट। नई दिल्ली से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट
7 hours ago
लखनऊ उत्तरप्रदेश। देवरिया मे फर्जी वरासत से सरकारी धन हड़पने का मामला .उजागर. डीएम ने दिए एफआईआर के निर्देश। लखनऊ उत्तरप्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट