Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

लखनऊ/देवरिया उत्तर प्रदेश। जिला कारागार का औचक निरीक्षण. बंदियों की समस्याए सुनी .भोजन व चिकित्सा ब्यवस्था सुधाने के दिए निर्देश। लखनऊ/देवरिया उत्तर प्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट

जिला कारागार का औचक निरीक्षण: बंदियों की समस्याएं सुनीं, भोजन व चिकित्सा व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

लखनऊ /देवरिया उत्तर प्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट

लखनऊ/देवरिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में मंगलवार को जिला कारागार देवरिया का औचक निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री धनेन्द्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व सिविल जज (सीडी) श्रीमती शैलजा मिश्रा द्वारा किया गया।

निरीक्षण के दौरान सचिव ने सबसे पहले कारागार की पाकशाला का निरीक्षण कर बंदियों को मानक के अनुरूप भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने कारागार चिकित्सालय का भी निरीक्षण किया और कई बंदियों से व्यक्तिगत रूप से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं। समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए कारागार अधीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान ऐसे बंदियों का भी संज्ञान लिया गया जिनकी जमानत न्यायालय से हो चुकी है, लेकिन जमानतदार के अभाव में वे अब भी कारागार में निरुद्ध हैं। इस संबंध में भी अधीक्षक को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

सचिव ने विशेष रूप से वृद्ध बंदियों, असाध्य रूप से बीमार कैदियों तथा महिला बैरक में रह रही महिलाओं और उनके साथ रहने वाले बच्चों को आवश्यकता पड़ने पर तत्काल चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

इस दौरान जिला कारागार अधीक्षक आशीष रंजन, कारापाल राजकुमार वर्मा तथा जेल वार्डन समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!