जिला रिपोर्टर सुरेश कुमार चौधरी टीकमगढ़ 
पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में विशेष अभियान सफल, 2026 में 35 नाबालिग और 70 गुम व्यक्तियों को सुरक्षित परिजनों से मिलाया
पुलिस अधीक्षक द्वारा अनुभागवार पुलिस टीमों का गठन और नियमित मॉनिटरिंग से मिली बड़ी सफलता, मुखबिर तंत्र और साइबर सेल की मदद से 91 गुमशुदा व्यक्तियों की दस्तयाबी
संवेदनशील पुलिसिंग की मिसाल — पुलिस की तत्परता से लौटे घर अपने, परिजनों के चेहरों पर दिखी खुशी और संतोष
जिले में गुमशुदा नाबालिगों एवं लापता व्यक्तियों की सुरक्षित खोज कर उन्हें उनके परिजनों से मिलाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में जिला स्तर पर विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत जिले के सभी थाना प्रभारियों को गुम नाबालिगों एवं गुम व्यक्तियों की जानकारी एकत्रित करने, मुखबिर तंत्र को सक्रिय करने, तकनीकी संसाधनों एवं साइबर सेल की सहायता लेने तथा संभावित स्थानों पर निरंतर खोजबीन कर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
अभियान को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले में अनुभागवार दो-दो विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया तथा उन्हें गुमशुदा व्यक्तियों की शीघ्र दस्तयाबी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके साथ ही अभियान की प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग की गई और जिले के सभी थाना प्रभारियों एवं विवेचकों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित कर गुमशुदा नाबालिगों और व्यक्तियों की खोज के संबंध में प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
इन्हीं सतत प्रयासों और प्रभावी कार्ययोजना के परिणामस्वरूप वर्ष 2026 में टीकमगढ़ पुलिस ने मुखबिर तंत्र और साइबर सेल के सहयोग से देश के विभिन्न राज्यों और महानगरों में खोजबीन कर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस टीमों ने संयुक्त प्रयास करते हुए अब तक 06 गुम नाबालिग बालकों एवं 29 नाबालिग बालिकाओं सहित कुल 35 नाबालिगों को सुरक्षित दस्तयाब कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया है।
इसके अतिरिक्त पुलिस टीमों द्वारा निरंतर प्रयास करते हुए इसी वर्ष अब तक जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के 21 गुम पुरुषों और 49 गुम महिलाओं सहित कुल 70 गुम व्यक्तियों को भी सुरक्षित खोजकर उनके परिवारजनों से मिलवाया गया है। लंबे समय से अपनों की तलाश कर रहे परिवारों के लिए यह पुनर्मिलन अत्यंत भावनात्मक और सुखद क्षण साबित हुआ।
गुमशुदा बच्चों और व्यक्तियों के अपने परिवारों से मिलते ही परिजनों के चेहरों पर दिखाई देने वाली खुशी और संतोष ने इस अभियान को और भी सार्थक बना दिया। परिजनों ने टीकमगढ़ पुलिस की त्वरित, संवेदनशील और समर्पित कार्यवाही के लिए आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
टीकमगढ़ पुलिस का यह विशेष अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा, जिसका उद्देश्य गुमशुदा व्यक्तियों को शीघ्रता से खोजकर उन्हें सुरक्षित उनके परिवार तक पहुँचाना तथा समाज में सुरक्षा और विश्वास का वातावरण मजबूत करना है।
टीकमगढ़ पुलिस — संवेदनशील सेवा, सुरक्षित परिवार।