टीकमगढ़मध्यप्रदेश

पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई ने पुलिस कर्मियों को रहने के दिए सख्त निर्देश त्यौहारो के दौरान मुस्तेदी एवं संवेदनशील से ड्यूटी करने को किया निर्देश

जिला रिपोर्टर सुरेश कुमार चौधरी टीकमगढ़
*दिनांक : 03 मार्च 2026*

*पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई ने पुलिसकर्मियों को अनुशासन में रहने के दिए सख्त निर्देश*

*त्योहारों के दौरान मुस्तैदी एवं संवेदनशीलता से ड्यूटी करने हेतु किया निर्देशित*

*बिना पूर्व अनुमति अनुपस्थिति पर सख्त चेतावनी*

टीकमगढ़ *पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई* के द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लंबित अवकाश प्रकरणों एवं अनुपस्थिति संबंधी मामलों की समीक्षा कर निराकरण किया।

इस दौरान सभी प्रकरणों का गंभीरता से परीक्षण करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए गए कि विभागीय अनुशासन सर्वोपरि है तथा प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी को निर्धारित नियमों के अनुरूप कार्य करना अनिवार्य होगा। लंबित अवकाश प्रकरणों का नियमानुसार निराकरण करते हुए संबंधित कर्मचारियों को भविष्य में बिना सूचना अनुपस्थित न रहने की सख्त हिदायत दी गई।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस बल की प्रभावशीलता अनुशासन, समयबद्धता और कर्तव्यनिष्ठा पर आधारित होती है। सभी कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि—

▪️ अवकाश के लिए पूर्व स्वीकृति अनिवार्य रूप से प्राप्त करें।
▪️ बिना अनुमति अनुपस्थित रहने की प्रवृत्ति से बचें।
▪️ शासकीय कार्य में लापरवाही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
▪️ विभागीय गरिमा एवं आचरण संहिता का पालन सुनिश्चित करें।

🔺आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए विशेष रूप से निर्देशित किया गया कि समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी पूर्ण अनुशासन में रहकर मुस्तैदी से ड्यूटी संपादित करें, ताकि कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे तथा आमजन को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण उपलब्ध हो सके।

👉पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि अवकाश प्रकरणों का निराकरण मानवीय आधार पर किया जाता है, किन्तु कर्तव्य के समय किसी भी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी।

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह कुशवाहा, रक्षित निरीक्षक कनक सिंह चौहान सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

टीकमगढ़ पुलिस प्रशासन पुनः स्पष्ट करता है कि अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रत्येक पुलिसकर्मी की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

*टीकमगढ़ पुलिस — अनुशासन ही सेवा की पहचान*

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!