Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

लखनऊ उत्तरप्रदेश। देवरिया मे खतौनी संशोधन मे लापरवाही व रिश्वत मांगने के आरोप मे लेखपाल निलंबित।

देवरिया में खतौनी संशोधन में लापरवाही व रिश्वत  मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित*

लखनऊ उत्तरप्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट

देवरिया में खतौनी में अंश सुधार एवं नाम संशोधन के मामले में लापरवाही और अनधिकृत धन की मांग के आरोप में क्षेत्रीय लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है।

देवरिया कीजिलाधिकारी दिव्या मित्तल के जनता दर्शन में ग्राम चांदपलिया, पोस्ट इटहुआ निवासी अंगद यादव ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 30 जनवरी 2026 को आवेदन देने के बावजूद खतौनी में अंश सुधार व नाम संशोधन की कार्रवाई लंबित है। आरोप है कि संबंधित लेखपाल द्वारा कार्यवाही के लिए अनधिकृत धन की मांग की जा रही थी।

प्रकरण की प्रारंभिक जांच कराई गई, जिसमें क्षेत्रीय लेखपाल राजीव यादव प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए। जांच में धन उगाही का तथ्य भी सामने आया।

उप जिलाधिकारी सलेमपुर दिशा श्रीवास्तवा ने आरोपी लेखपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही मामले की विस्तृत जांच के लिए नायब तहसीलदार भटनी हरि प्रसाद को जांच अधिकारी नामित कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार एवं अनियमितता के मामलों में कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!